Border 2 movie launch | Sunny Deol Border 2 | Ghar Kab Aaoge song launch | Varun Dhawan Border 2 | Bollywood war film Border 2 | Sunny Deol dialogue Border | Border 2 latest news

Share to your loved once


Last Updated:

Border 2 Movie Launch: फिल्म बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ की लॉन्चिंग के दौरान सनी देओल पूरे जोश में नजर आए. उन्होंने कहा कि इस बार आवाज लाहौर तक जानी चाहिए, जिससे देशभक्ति का माहौल और भी गरमा गया. इवेंट में मौजूद वरुण धवन ने भी उत्साह भरे अंदाज में कहा कि हम बॉर्डर ही बदल देंगे. इस लॉन्च इवेंट ने दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है.

जैसलमेर. देशभक्ति के जज़्बे को एक बार फिर बड़े पर्दे पर जीवंत करने आ रही ‘बॉर्डर 2’ ने लोंगेवाला की पावन धरती से भावनाओं का सैलाब बहा दिया है. “हम बॉर्डर में घुसेंगे नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे” जैसे दमदार डायलॉग्स की याद दिलाते हुए फिल्म का देशभक्ति गीत “घर कब आओगे” ऐतिहासिक तनोट में रिलीज किया गया है.

23 जनवरी को रिलीज हो रही साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘बॉर्डर 2’ का गाना ‘ घर कब आओगे ‘ का राजस्थान के जैसलमेर में लॉन्च किया गया है. गाने का टीजर कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया था जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसलमेर में बॉर्डर-2 के स्टार कास्ट सन्नी देओल, वरुन धवन, अहान सेट्टी, गायक सोनू निगम मौजूद रहे.

सन्नी देओल की दहाड़ बोले ” इस बार आवाज लाहौर तक जानी चाहिए”
इस दौरान सन्नी देओल ने दहाड़कर कहा कि इस बार आवाज कहां तक जानी चाहिए…लाहौर तक. वही वरुण धवन ने कहा कि भारत अमन और शांति में विश्वास रखता है लेकिन बॉर्डर जैसी फिल्मों का बनना जरूरी है. इससे युवाओं को यह संदेश मिलता है कि देश मजबूत है और अगर कोई आंख उठाकर देखेगा तो हम जवाब देने में सक्षम हैं.

इस बार बॉर्डर में घुसेंगे ही नही,हम बॉर्डर ही बदल देंगे”
उन्होंने यह भी कहा कि जब हम दूसरे देश को आजादी दिला सकते हैं तो अपने देश के लिए लड़ने में कभी पीछे नहीं हटेंगे. कार्यक्रम के दौरान वरुण धवन ने फिल्म का एक डायलॉग भी सुनाया, “इस बार हम बॉर्डर में घुसेंगे ही नहीं, हम बॉर्डर ही बदल देंगे” डायलॉग सुनते ही दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया.

23 जनवरी को रिलीज होगी बॉर्डर 2, यह एक्टर अहम किरदार में दिखेंगे
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’  23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे. जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homeentertainment

बॉर्डर 2 लॉन्च इवेंट में देशभक्ति का तूफान! ‘घर कब आओगे’ पर सनी देओल गरजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP