Magh Mela 2026 Live: संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पौष पूर्णिमा पर मुख्य स्नान जारी, 44 दिन में 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना

Share to your loved once


Last Updated:

Magh Mela 2026 Live News: प्रयागराज के संगम तट पर 44 दिवसीय माघ मेले का शुभारंभ हो गया है. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. सात सेक्टरों में फैले मेले में टेंट सिटी, पांटून पुल, विशेष यातायात व्यवस्था, ATS, एनडीआरएफ और आधुनिक निगरानी प्रणाली तैनात की गई है.

Live: संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पौष पूर्णिमा पर मुख्य स्नान जारी

Magh Mela 2026 Live: संगम की पवित्र रेती पर आस्था का महासागर उमड़ पड़ा है. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर आज से माघ मेले का भव्य आगाज़ हो चुका है. पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. 44 दिनों तक चलने वाला यह ऐतिहासिक माघ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन परंपरा, संस्कृति और सुरक्षा व्यवस्था का अद्भुत उदाहरण है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट…

Magh Mela 2026 Prayagraj: सभी को व्यवस्था सुचारू और अच्छी लगी
माघ मेला 2026 के पहले दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में पवित्र स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पहुंच रहे हैं. मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया, ‘यहां पर जितने श्रद्धालु हैं उनसे बात की गई. सभी को व्यवस्था सुचारू और अच्छी लग रही है और सभी लोग सुविधानुसार यहां पर स्नान कर रहे हैं. हमें जिस प्रकार से सुविधा उपलब्ध करवानी थी, उसी प्रकार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है.’



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP