5 प्याली बनाएं या 10, कभी नहीं फटेगी गुड़ की चाय, बस इन 4 बातों का रखें ध्यान, हर बार तैयार होगा परफेक्ट कप!
Last Updated:
Gud Ki Chai Recipe: गुड़ की चाय ना केवल स्वास्थ्यवर्धक होती है बल्कि टेस्ट में भी बेहतरीन होती है. हालांकि ये अक्सर फट जाती है और इसे बनाना सबके बस की बात नहीं. ऐसे में आप इन टिप्स और ट्रिक्स का ध्यान रखकर बिना फटे गुड़ की परफेक्ट चाय बना सकते हैं.
दरभंगा: गुड़ की चाय एक लोकप्रिय पेय है, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है. लेकिन अक्सर घरों में गुड़ की चाय बनाने के दौरान फट जाती है, जिससे इसकी गुणवत्ता खराब हो जाती है. तो आइए जानते हैं कि गुड़ की चाय फटने का क्या कारण है और इसे कैसे रोका जा सकता है. इसके लिए आपको बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है और आपकी चाय हर बार परफेक्ट बनेगी.
किन वजहों से फटती है चाय
गुड़ की चाय फटने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें प्रमुख कारण हैं गुड़ की गुणवत्ता खराब होना, तापमान ज्यादा होना, दूध की मात्रा अधिक होना, गुड़ का ठीक से न घुलना और चाय को ज्यादा उबालना. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ घरेलू तरीकों से गुड़ की चाय को फटने से बचाया जा सकता है.
गुड़ की चाय फटने से बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें.
– गुड़ की गुणवत्ता जरूर जांचें और यह सुनिश्चित करें कि उसमें कोई गंदगी न हो.
– गुड़ की चाय को हमेशा धीमी आंच पर पकाएं, इससे चाय फटने की संभावना कम होती है.
– दूध की मात्रा नियंत्रित रखें और दूध धीरे-धीरे डालें.
– गुड़ को पानी में अच्छे से घोल लें, ताकि वह ठीक से मिक्स हो जाए.
– चाय को बनाते समय लगातार चलाते रहें.
– जब तैयार अदरक और गुड़ वाले गर्म पानी में दूध डालें, तो गैस का फ्लेम लो कर दें.
– चाय तैयार होते ही उसे छान लें.
कैसे बनती है गुड़ की चाय?
गुड़ की चाय बनाने की विधि भी बहुत आसान है. सबसे पहले पानी गर्म करें, उसमें गुड़, चायपत्ती और अदरक डालकर अच्छे से उबाल लें और फिर छलनी से छान लें. इसके बाद दूध को अलग से उबाल लें. अब जब आप तैयार गुड़ और अदरक वाले गर्म पानी में दूध डालें, तो गैस धीमी रखें. दूध थोड़ा-थोड़ा डालते जाएं और चम्मच से चलाते रहें, इससे चाय फटने की संभावना कम हो जाती है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें