aaj ka panchang 3 january 2026 Paush Purnima muhurat | shaniwar vrat brahma yog ashubh samay rahu kaal shani ke upay | आज का पंचांग, 3 जनवरी 2026 पौष पूर्णिमा मुहूर्त

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 January 2026: आज पौष पूर्णिमा और शनिवार का व्रत है. आज 2 शुभ योग हैं. पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल पूर्णिमा तिथि, आर्द्रा नक्षत्र, बव करण, ब्रह्म योग, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. दोपहर 03:32 पी एम तक पूर्णिमा है, उसके बाद माघ कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी. सुबह 09:05 ए एम तक ब्रह्म योग है, उसके बाद इन्द्र योग है. ये दोनों ही शुभ हैं. पौष पूर्णिमा को ब्रह्म मुहूर्त में या सूर्योदय के बाद स्नान करें. उसके बाद अपनी क्षमता अनुसार दान दें. पौष पूर्णिमा पर स्नन और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, पाप मिटते हैं. आज आप चावल, दूध, चीनी, सफेद चंदन, सफेद कपड़े आदि का दान दें. इससे आपकी कुंडली का चंद्र दोष मिटता है. पौष पूर्णिमा को स्नान के बाद आप अपने पितरों के लिए तर्पण, दान आदि कर सकते हैं, इससे पितर खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है.

पौष पूर्णिमा के साथ शनिवार व्रत भी है. आज शनिवार को सुबह में स्नान के बाद शनिदेव की विधि विधान से पूजा करें. शनि महाराज को नीले फूल, काले वस्त्र, तिल, तेल, धूप, दीप, काला गुलाब जामुन, शमी के पत्ते आदि अर्पित करें. शनि चालीसा और स्तोत्र का पाठ करें. फिर शनिवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. शनिदेव से क्षमा प्रार्थना करें. उसके बाद तिल, तेल, काली उड़द, काला या नीला वस्त्र, शनि चालीसा, काला कंबल, जूते, चप्पल आदि का दान करें. गरीब, असहाय और मरीज लोगों की मदद करें. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं. इस दान से शनि दोष मिटता है. शनि कृपा के लिए आप शनि के बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं. आज के पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 जनवरी 2026

आज की तिथि- पूर्णिमा – 03:32 पी एम तक, उसके बाद माघ कृष्ण प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- आर्द्रा – 05:27 पी एम तक, फिर पुनर्वसु
आज का करण- बव – 03:32 पी एम तक, बालव – 01:58 ए एम, जनवरी 04 तक, फिर कौलव
आज का योग- ब्रह्म – 09:05 ए एम तक, इन्द्र – 05:16 ए एम, जनवरी 04 तक, उसके बाद वैधृति
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:14 ए एम
सूर्यास्त- 05:37 पी एम
चन्द्रोदय- 05:28 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:25 ए एम से 06:20 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:05 पी एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:09 पी एम से 02:51 पी एम
अमृत काल: 08:33 ए एम से 09:58 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:53 ए एम, जनवरी 04

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:32 ए एम से 09:50 ए एम
चर-सामान्य: 12:26 पी एम से 01:43 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:43 पी एम से 03:01 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:01 पी एम से 04:19 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:37 पी एम से 07:19 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:01 पी एम से 10:44 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:44 पी एम से 12:26 ए एम, जनवरी 04
चर-सामान्य: 12:26 ए एम से 02:08 ए एम, जनवरी 04
लाभ-उन्नति: 05:32 ए एम से 07:15 ए एम, जनवरी 04

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 07:14 ए एम से 08:32 ए एम
राहुकाल- 09:50 ए एम से 11:08 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:14 ए एम से 07:56 ए एम, 07:56 ए एम से 08:37 ए एम
यमगण्ड- 01:43 पी एम से 03:01 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 03:32 पी एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP