Fact Check: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का फुटेज लीक! वायरल वीडियो का क्या है सच?
Last Updated:
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित, ‘बैटल ऑफ गलवान’ 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की भयानक झड़प की कहानी बताती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको सलमान खान की फिल्म का बताया जा रहा है. सच्चाई क्या है, चलिए बताते हैं.
‘बैटल ऑफ गलवान’ का टीजर रिलीज हो गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)नई दिल्ली. सलमान खान की मोस्ट अवेटेंड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों जबरदस्त चर्चा है. इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे लेकर दावा किया गया कि यह फिल्म का लीक फुटेज है. वीडियो में सलमान खान को सेना की वर्दी में, बर्फ से ढके पहाड़ों पर घायल हालत में रेंगते हुए देखा जा सकता है. उनके चेहरे पर खून और चोट के निशान हैं और आगे चलकर वह एक बैट से चीनी सैनिकों पर हमला करते नजर आते हैं.
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन दिया,’#BattleOfGalwan से लीक हुआ फुटेज. सलमान खान की फिल्म के कुछ सीन इंटरनेट पर शेयर किए जा रहे हैं.’ फैंस इसे देख एक्साइटेड हो रहे हैं. लेकिन क्या ये वीडियो सच में फिल्म का ही है?