IND vs NZ: यशस्वी-पंत IN, सैमसन-ईशान OUT, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी ये टीम

Share to your loved once


Last Updated:

IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी. इसके लिए जल्द ही BCCI टीम इंडिया का ऐलान करेगा. इससे पहले पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी भारतीय टीम का चयन किया है. उन्होंने केएल राहुल के बाद बैकअप विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन नहीं, बल्कि ऋषभ पंत को जगह दी है. वहीं, उनकी चुनी टीम में यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम, इन स्टार्स को किया बाहरआकाश चोपड़ा की चुनी टीम में कौन-कौन.

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 11 जनवरी को वडोदरा में होगा. इस सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऋषभ पंत बाहर हो सकते हैं. उनकी जगह बैकअप विकेटकीपर ईशान किशन हो सकते हैं, जो आखिरी बार 2023 में टीम इंडिया के लिए खेले थे. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम इंडिया चुनी है. इस टीम में संजू सैमसन को जगह नहीं मिली है. वहीं, उन्होंने यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है. इसके अलावा ऋषभ पंत को भी चुना है. ऐसे में आइए जानते हैं, आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में किसे-किसे जगह दी.

सैमसन को रखा बाहर
आकाश चोपड़ा की इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन नहीं हैं. संजू सैमसन ने आखिरी बार दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे खेला था, जहां उन्होंने फाइनल मैच में 108 रन की शानदार पारी खेली थी. अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने संभावित प्लेइंग इलेवन के टॉप तीन बल्लेबाज शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को चुना. उन्होंने कहा कि शुभमन गिल फिट हैं और कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे. रोहित शर्मा उनके साथ ओपनिंग करेंगे. इसका मतलब है कि शतक लगाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को अभी इंतजार करना होगा. नंबर 3 पर विराट कोहली होंगे, जो शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.

आकाश चोपड़ा की चुनी टीम में कौन-कौन.

अय्यर की जगह कौन?
श्रेयस अय्यर के इस सीरीज में उपलब्ध न होने की संभावना को देखते हुए चोपड़ा ने नंबर 4 पर रुतुराज गायकवाड़ और नंबर 5 पर केएल राहुल को चुना. केएल राहुल विकेटकीपर, बल्लेबाज और संभवतः उप-कप्तान की भूमिका निभा सकते हैं. ऑलराउंडर के तौर पर आकाश चोपड़ा ने अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा में से किसी एक को चुनने की बात कही. उनके मुताबिक, लंबे समय के नजरिए से अक्षर पटेल इस समय जडेजा से थोड़ा आगे हैं, इसलिए दोनों को एक साथ नहीं खिलाया जाना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP