‘ओह माय गॉड 3’ में रानी मुखर्जी की एंट्री, अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर, कहानी पहले से ज्यादा इंटेंस-इमोशनल

Share to your loved once


Last Updated:

अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी जल्द ही ‘ओह माय गॉड 3’ में साथ काम करने जा रहे हैं. अमित राय के निर्देशन में बन रही यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसकी शूटिंग 2026 के मध्य में शुरू होगी. दावा किया जा रहा है कि ‘ओएमजी 3’ की कहानी पहले से बड़ी, ज्यादा प्रासंगिक और दमदार होगी.

ख़बरें फटाफट

'ओह माय गॉड 3' में रानी मुखर्जी की एंट्री, अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजरअक्षय कुमार की ‘ओएमजी 3’ की शूटिंग इस साल के बीच में शुरू होगी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. रानी मुखर्जी अब ‘ओह माय गॉड 3 का हिस्सा बन गई हैं और अक्षय कुमार के साथ इस चर्चित फ्रेंचाइजी में नजर आएंगी. 90 के दशक के दो सबसे बड़े सितारों का साथ आना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कास्टिंग मानी जा रही है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रानी की एंट्री से कहानी में ताजगी और गंभीरता दोनों आ गई है. सूत्र ने कहा, “यह हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कास्टिंग में से एक है. ‘ओह माय गॉड’ अक्षय कुमार की सबसे फेवरिट फ्रेंचाइजी में से एक है और रानी मुखर्जी के जुड़ने से यह और बड़ी हो गई है. उनकी मौजूदगी से कहानी में जबरदस्त गंभीरता और फ्रेशनेस आएगी.”

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी के जुड़ने से ‘ओह माय गॉड 3’ का लेवेल और इमोशनल इंटेसिटी काफी बढ़ जाएगी. सूत्र ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार तीसरी फिल्म के साथ फ्रेंचाइजी का दायरा बढ़ाना चाहते थे और हर पहलू को और बड़ा और प्रभावशाली बनाना चाहते थे.

‘ओह माय गॉड 3’ में और बड़ी कहानी, ज्यादा रोमांच

‘ओह माय गॉड 3’ फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और उम्मीद है कि इसकी शूटिंग 2026 के मध्य तक शुरू हो जाएगी. निर्देशक अमित राय, जिन्होंने ‘ओएमजी 2’ बनाई थी. कहा जा रहा है कि उन्होंने इस बार पहले से ज्यादा बड़ी, सामाजिक रूप से प्रासंगिक और दमदार कहानी तैयार की है. सूत्र ने आगे कहा, “निर्देशक अमित राय ने इस बार पहले से बड़ी, ज्यादा प्रासंगिक और दमदार कहानी तैयार की है. अक्षय कुमार चाहते थे कि ‘ओएमजी 3’ हर मामले में पहले से बड़ी हो, चाहे वह कहानी हो, भावनाएं हों या एक्टिंग. रानी के जुड़ने से फिल्म और भी बड़ी हो गई है.”

ओह माय गॉड क्यों है दर्शकों की पसंदीदा फ्रेंचाइजी

‘ओह माय गॉड’ फ्रेंचाइजी ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसमें सामाजिक मुद्दों को हास्य और पॉपुलैरिटी के साथ पेश किया गया है. पहली दो फिल्में न सिर्फ कमर्शियल हिट रहीं, बल्कि अपने विषयों को लेकर काफी चर्चा में भी रहीं. यही वजह है कि तीसरी फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. अक्षय कुमार की वापसी और रानी मुखर्जी के पहली बार इस यूनिवर्स में शामिल होने से फिल्म को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

homeentertainment

‘ओह माय गॉड 3’ में रानी मुखर्जी की एंट्री, अक्षय कुमार के साथ आएंगी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP