Daily lucky tarot reading horoscope 3 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 3 जनवरी 2026 | साल 2026 के पहले शनिवार को शुभ योग का अद्भुत संयोग, मिथुन समेत 5 राशियों के शनि कृपा अधूरे कार्य होंगे पूरे और होगा धन लाभ
Daily Lucky Tarot Horoscope 3rd January 2026: कल साल 2026 की पहली 3 तारीख और शनिवार का दिन है. शनिवार का दिन न्याय व कर्म के कारक ग्रह शनिदेव को समर्पित है. साल के पहले शनिवार को चंद्रमा बुध ग्रह की राशि मिथुन में संचार करने वाले हैं और पूर्व दिशा की तरह दिशा शूल लगने वाला है. साथ ही कल ब्रह्म योग, इंद्र योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 3 जनवरी को सिंह, वृश्चिक, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल पिछले कामों में सुधार करने और अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे. साथ ही कुछ टैरो राशियों को शनि कृपा से धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं कल का दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (द हरमिट) का टैरो राशिफल (Aries Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शनिवार को मेष राशि वालों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और काफी समय से अटके हुए कार्यों के पूरे में गति भी आएगी. आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे और सभी की जरूरतों का अच्छे से ध्यान रखेंगे. पिताजी की सेहत में सुधार आने से आपको राहत मिलेगी और शनिदेव की कृपा से मकान व वाहन का सपना पूरा हो सकता है. काम पर आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द ही आपको उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिलने की संभावना है. नौकरी पेशा और कारोबारियों के जो प्रोजेक्ट लंबे समय से अटके हुए हैं, उन पर दोबारा विचार किया जा सकता है. अपने काम करने के तरीके में छोटे-मोटे बदलाव करके आप कम मेहनत में काम पूरा कर सकते हैं.
मिथुन (द हाई प्रीस्टेस) का टैरो राशिफल (Gemini Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शनिवार को मिथुन राशि वालों के जीवन में शनिदेव की कृपा से कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह कल तक दूर हो जाएगी और रिश्तों में चल रही कड़वाहट धीरे धीरे खत्म हो जाएगी. इस राशि के जो जातक काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको कल किसी मित्र के माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. अगर परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो कल शनिदेव की कृपा से स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप राहत की सांस लेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में जो लोग आपका समय बर्बाद करते हैं, उनसे बचें. मिथुन राशि वाले कल पिछले कामों में सुधार करने और अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे.
सिंह (द फ़ूल) का टैरो राशिफल (Leo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शनिवार को सिंह राशि वालों के शनिदेव की कृपा से कई कार्य पूरे होंगे, जिसकी वजह से काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. बच्चे और माता-पिता की सेहत में अचानक सुधार आने से आप राहत की सांस लेंगे और ईश्वर की प्रति आभार व्यक्त करेंगे. शनिदेव के आशीर्वाद से सिंह राशि वालों के अंदर समझदारी बढ़ेगी और वाणी में मिठास आएगी, जिससे कई खास लोगों से जान-पहचान बनेगी और दोस्तों की संख्या में इजाफा होगा. अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा और बिजेनस विस्तार की प्लानिंग भी कर सकते हैं. सिंह राशि वालों के लिए कल धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और आसपास सकारात्मक माहौल भी बना रहेगा.
वृश्चिक (नाइट ऑफ कप्स) का टैरो राशिफल (Scorpio Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शनिवार को वृश्चिक राशि वालों के जीवन में कई बड़े सुधार देखने को मिलेंगे. वृश्चिक राशि वालों के विचार आध्यात्मिकता की ओर झुक सकते है और आप कुछ आध्यात्मिक लोगों से मिल सकते हैं. आप अपने जीवन में आध्यात्मिकता और भौतिकवाद के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे और अपने व्यवहार में सादगी व सहजता लाने की कोशिश करेंगे. आप कुछ दोस्तों के साथ सामाजिक सेवा गतिविधियां शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. आपको प्रफेशनल सेक्टर में पहचान और सम्मान मिल सकता है, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी होंगी. घरवालों की तरफ से लव पार्टनर से शादी के लिए सहमति मिल सकती है और जल्द ही एक नया जीवन शुरू हो सकता है.
कुंभ (नाइट ऑफ़ वैंड्स) का टैरो राशिफल (Aquarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले शनिवार को कुंभ राशि वालों के खुशियों में शनिदेव की कृपा से वृद्धि होगी और किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है. अगर आप बेहतर नौकरी खोज रहे हैं, तो किसी करीबी की मदद काम आ सकती है. आप इस काम बहुत मेहनत कर रहे हैं और आपके इरादे भी पक्के हैं, काम के साथ-साथ आराम भी ज़रूरी है और पॉजिटिव सोच भी रखें. आप किसी और की पर्सनल लाइफ में आ रही समस्याओं को सुलझा सकते हैं. मीन राशि वालों की लंबे समय से दबी इच्छाएं शनिदेव की कृपा से पूरी हो सकती हैं, जिससे समृद्धि आएगी. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन अच्छा रहने वाला है. वहीं इस राशि के कुछ नौकरी पेशा जातक कल वीक ऑफ का आनंद लेंगे.