weekly lucky tarot reading horoscope 5 to 11 january 2026 | Weekly Lucky Tarot Horoscope | साप्ताहिक लकी टैरो राशिफल 5 से 11 जनवरी 2026 | शुक्र और मंगल गोचर से इस सप्ताह कन्या समेत 5 राशियां के सौभाग्य में होगी वृद्धि, नौकरी-कारोबार समेत हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Weekly Lucky Tarot Horoscope 5 to 11 January 2026 : साल 2026 का यह सप्ताह 5 से 11 जनवरी 5 टैरो राशिफल वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, साल 2026 के इस सप्ताह में शुक्र, सूर्य और मंगल ग्रह एक नक्षत्र उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं, जिससे एक नक्षत्र में तीन ग्रहों की युति बनेगी. साथ ही धनु राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह की युति बन रही है, जिससे बुधादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जो 5 टैरो राशिफल वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. इन 5 टैरो राशिफल वालों की इस सप्ताह दोस्तों और प्रियजन के माध्यम से अच्छा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं और कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं साल 2026 के इस सप्ताह किन किन टैरो राशिफल वालों का भाग्योदय होने वाला है…
मिथुन (डैथ) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को अधूरे कार्य पूरे करने का मौका मिलेगा और सभी तरह के वाद-विवाद से मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है. इस सप्ताह आपकी मुलाकात किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से हो सकती है, यह व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान में आपका मार्गदर्शन कर सकता है. अगर आप लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में हैं, तो इस सप्ताह आपको जल्द ही एक अच्छी नौकरी मिल सकती है. आपको पिताजी या अपने जैसे किसी व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. दूसरों पर अत्यधिक निर्भर होने से बचें, जरूरत पड़ने पर केवल आवश्यक मदद ही लें, इससे आपको अपने काम में उचित सफलता मिल सकती है. अगर आप किसी कर्ज में फंसे हुए हैं तो शुभ योग के प्रभाव से आपको मुक्ति मिल सकती है.
कन्या (पेज ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के इस सप्ताह कन्या राशि वालों के मकान व वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं और आसपास सकारात्मक माहौल होने से आपकी कई अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. आप आर्थिक सफलता पाने के लिए कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं, यह बिजनेस आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा. अगर पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कोई टेंशन चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों की सभी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे और अपना मनोबल और आत्मविश्वास ऊंचा रखेंगे. इस सप्ताह आपको परिवार या प्रियजन की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. कन्या राशि वालों के मकान व वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं.
तुला (फाइव ऑफ स्वोर्ड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के इस सप्ताह तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिल सकता है और इस प्राप्त धन को आप अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं. बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. तुला राशि वालों की इस सप्ताह कई इच्छाएं पूरी होंगी और सेहत भी अच्छी रहेगी, जिससे हर कार्य में काफी एक्टिव नजर आएंगे. खुद का बिजनेस करने वालों को अच्छा फायदा मिलेगा और बेहतर लाभ के लिए कई नई योजनाओं पर काम भी करेंगे. ईश्वर पर आपका विश्वास बढ़ेगा और दान पुण्य के कार्यों पर कुछ धन भी खर्च कर सकते हैं.
वृश्चिक (दी चैरियट) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के जीवन में संतुष्टि आएगी और जीवन में नकारात्मकता पैदा करने वाले रिश्ते और परिस्थितियां जल्द ही समाप्त होंगी. इस राशि की लव लाइफ की बात करें तो आपके रिश्ते को घरवालों की तरफ से मान्यता मिल सकती है और जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. आपका आत्मविश्वास आपको कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शक्ति प्रदान करता है. इसी ऊर्जा और मनोबल के साथ, आप कुछ नया शुरू करने की चाहत के साथ आगे बढ़ सकते हैं. आने वाले संघर्षों का सामना करने का समय आ गया है और आप निश्चित रूप से उन्हें अपने पक्ष में मोड़ने में सक्षम होंगे. पूरी ताकत लगाएं और जरूरत पड़ने पर कठिन निर्णय लेने में संकोच ना करें.
कुंभ (टेन ऑफ़ वैंड्स) का टैरो साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Tarot Horoscope)
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, साल 2026 के इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपके वर्तमान प्रयास जल्द ही सकारात्मक परिणाम देंगे और भाग्य का हर कदम पर साथ मिलेगा. अपनी क्षमताओं और शक्ति का उपयोग बिजनेस में रचनात्मकता लाने के लिए करेंगे और सफल भी होंगे. इससे आपको अपने करियर में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने में मदद मिल सकती है. अगर कोई बाधा आती है, तो उसका तुरंत समाधान किया जा सकता है. आप अपने लव पार्टनर के परिवार के सामने विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, और अपने परिवार को भी इसके बारे में सूचित कर सकते हैं. इस सप्ताह आप अपने कार्यों को धीरे-धीरे और स्थिरता से पूरा करने का प्रयास करेंगे और किसी रिश्तेदारी से अटके हुए धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.