मंत्री के साथ बैठक में थे BJP विधायक, तभी हुई तबीयत खराब, MLA श्याम बिहारी लाल का निधन

Share to your loved once


Last Updated:

BJP MLA Shyam Bihari Lal: भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. विधायक श्याम बिहारी लाल कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे. बैठक में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी.

BJP विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री के साथ बैठक में थे शामिलबीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन.

बरेलीः भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. विधायक श्याम बिहारी लाल कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे. बैठक में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक थे. वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने श्याम बिहार लाल के निधन पर दुख जताया है. मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉ श्याम बिहारी लाल बेहद मिलनसार और गंभीर व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर दुःख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. प्रभु श्रीराम शोक-संतप्त परिवार को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

BJP विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री के साथ बैठक में थे शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP