‘शादी से पहले मैं’, अक्षय खन्ना की वजह से नहीं बन पाईं नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंड, लड़कियां कर देती थीं रिजेक्ट

Share to your loved once


Last Updated:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सालों पहले अपने डेटिंग के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. दिग्गज एक्टर ने तब रिजेक्शन की वजह अक्षय खन्ना को बताया था. फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन के वक्त का इंटरव्यू ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच खूब चर्चा में है.

ख़बरें फटाफट

'शादी से पहले मैं', अक्षय की वजह से नहीं बन पाईं नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंडनवाज ने अक्षय खन्ना के साथ अपना निजी अुभव बयां किया. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद अक्षय खन्ना खूब चर्चा में हैं. चाहे फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सफलता हो या कोई दूसरा विवाद, अक्षय खन्ना भरपूर ध्यान खींच रहे हैं. आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय की खूब तारीफें हो रही हैं. अक्षय खन्ना की उनके साथियों ने भी खूब तारीफ की है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी कुछ साल पहले अक्षय खन्ना को जमकर सराहा था. एक्टर ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि अक्षय खन्ना की वजह से उन्हें कई लड़कियों से रिजेक्शन झेलना पड़ा, क्योंकि सभी लड़कियां अक्षय को पसंद करती थीं.

फिल्म ‘मॉम’ के प्रमोशन के समय श्रीदेवी, अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन ने ‘एनडीटीवी’ से बातचीत की थी. नवाजुद्दीन ने इंटरव्यू के दौरान अपनी बैचलर लाइफ का एक किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि पार्टनर की तलाश में उन्हें कई बार रिजेक्शन मिला और इसकी सबसे बड़ी वजह थी कि सभी लड़कियां अक्षय खन्ना की दीवानी थीं. इंटरव्यू में अक्षय खन्ना शांत और विनम्र नजर आ रहे थे, वहीं श्रीदेवी और दर्शक इस किस्से पर हंस रहे थे.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने जब झेला रिजेक्शन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ‘मैं एक बात सबको बताना चाहता हूं. शादी से पहले मैं बहुत कोशिश करता था कि किसी को पसंद करूं. लड़कियों से बात करने की कोशिश करता था, लेकिन सभी मुझे रिजेक्ट कर देती थीं. मैंने सभी से पूछा, ‘तुम्हें किस तरह का लड़का पसंद है?’ और सच बताऊं तो सभी लड़कियां उसकी (अक्षय खन्ना) फैन थीं.’

महिलाएं आज भी अक्षय को करती हैं पसंद!
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा, ‘मैं उनसे पूछता था-उसमें ऐसा क्या खास है? कोई उसकी मुस्कान की बात करता, कोई उसकी आंखों की. उसका महिलाओं पर अजीब सा जादू था और उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी.’ अक्षय ने बीच में पूछा, ‘मेरी?’ नवाज ने तुरंत बात बदलते हुए कहा कि महिलाएं आज भी अक्षय को पसंद करती हैं, बस वह बहुत कम फिल्में करते हैं और उन्हें अपने फैंस के लिए ज्यादा फिल्में करनी चाहिए. अक्षय, नवाज की तारीफ पर हंसे, जबकि नवाज ने बात खत्म करते हुए कहा, ‘उन सभी फैंस और बाकी लोगों की यही ख्वाहिश है कि अक्षय खन्ना फिर से काम करें. वह बहुत कम नजर आते हैं और अपने काम को लेकर बहुत चुनिंदा हैं. हमारी दुआ है कि वह ज्यादा फिल्में करें.’

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘शादी से पहले मैं’, अक्षय की वजह से नहीं बन पाईं नवाजुद्दीन की गर्लफ्रेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP