ARKS ब्रांड का क्या है असली मतलब? रणबीर कपूर का खुलासा, आलिया या राहा से नहीं है कोई लेना-देना

Share to your loved once


Last Updated:

रणबीर कपूर के ब्रांड के इंस्टाग्राम हैंडल और यूट्यूब पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें उन्होंने अपने ब्रांड का नाम रखने के पीछे की सोच के बारे में बताया. वीडियो में रणबीर ने यह भी बताया कि यह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पहले उनके ब्रदर-इन-लॉ भारत साहनी की थी.

ARKS ब्रांड का क्या है मतलब? रणबीर का खुलासा, आलिया-राहा से नहीं कोई लेना-देनारणबीर कपूर के ब्रांड ARKS को लेकर बात की.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर ने अपने लाइफस्टाइल ब्रांड ARKS के नाम को लेकर चल रही सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार यह कयास लगा रहे थे कि ब्रांड का नाम उनकी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर से जुड़ा है, लेकिन रणबीर कपूर ने अब साफ कर दिया कि इसका कोई ऐसा मतलब नहीं है. उन्होंने ब्रांड के ऑफिशियल इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे फैक्ट्री का टूर देते हुए ARKS के बारे में खुलकर बात करते नजर आए.

रणबीर कपूर के ब्रांड ARKS के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल और यूट्यूब चैनल पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने दर्शकों के सवालों के जवाब देते हुए ब्रांड के नाम के पीछे की सोच का खुलासा किया. वीडियो में रणबीर ने यह भी बताया कि यह मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पहले उनके ब्रदर-इन-लॉ (जीजा) भारत साहनी की थी.

कई नाम सोचे लेकिन…

वीडियो में रणबीर कपूर बताते हैं कि ब्रांड की शुरुआत सिर्फ स्नीकर्स से हुई थी. उन्होंने कहा, ‘हम शुरू में इसे रणबीर कपूर शू के तौर पर लॉन्च करना चाहते थे. कई नाम सोचे गए जैसे रणबीर कपूर स्टूडियो… फिर मैंने सोचा कि नाम का कोई खास मतलब होना जरूरी नहीं. ARKS नाम सुनते ही और लोगो (LOGO) देखते ही सब कुछ क्लिक हो गया. यह बस फिट बैठ गया’.

जीजा भरत साहनी भी हैं ARKS का हिस्सा

रणबीर ने आगे कहा कि नाम में कई अलग-अलग मतलब हैं, लेकिन कोई एक खास वजह नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि ब्रांड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पहले उनके जीजा भरत साहनी की थी, जो अब ARKS का हिस्सा बन चुके है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP