अक्षय खन्ना के भाव बढ़े तो छोड़ी दृश्यम 3! शुरू की ‘महाकाली’ की शूटिंग, डायरेक्टर संग सेल्फी वायरल

Share to your loved once


Last Updated:

‘दृश्यम 3’ से बाहर होने को लेकर विवादों में घिरे अक्षय खन्ना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चर्चाओं के मुताबिक, फीस और शर्तों को लेकर मतभेद के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी. इसी बीच अक्षय ने अपनी अगली फिल्म ‘महाकाली’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म के सेट से डायरेक्टर पूजा कोल्लुरु के साथ उनकी सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. ‘महाकाली’ में अक्षय शुक्राचार्य की अहम भूमिका निभा रहे हैं और यह उनका तेलुगु डेब्यू भी है.

ख़बरें फटाफट

अक्षय खन्ना के भाव बढ़े तो छोड़ी दृश्यम 3! शुरू की 'महाकाली' की शूटिंगअक्षय खन्ना डायरेक्टर पूजा कोल्लूरू के साथ.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 2025 में अपनी शानदार वापसी के बाद अब नए सफर पर हैं. धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बीच उन्होंने दृश्यम 3 से विवादास्पद तरीके से बाहर होने को लेकर वह सुर्खियों में हैं. इस विवाद के बीच वह जल्द फिल्म महाकाली में नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म में वे शुकाचार्य (असुरगुरु) का महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) का हिस्सा है और इसे टॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म बताया जा रहा है.

नए साल के मौके पर अक्षय खन्ना अपनी नई फिल्म ‘महाकाली’ के सेट पर नजर आए हैं. फिल्म की डायरेक्टर पूजा कोल्लूरू ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें वह अक्षय के साथ फिल्म के सेट पर नजर आ रही हैं.

डायरेक्टर संग सेल्फी वायरल

डायरेक्टर पूजा कोल्लूरू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना साल-एंड पोस्ट शेयर किया, जिसमें अक्षय खन्ना के साथ एक सेल्फी शामिल है. दोनों खुश नजर आ रहे हैं और पोस्ट में लिखा है, ‘आभारी हूं 2025! तुमने मुझे मेरी सीमाओं से आगे बढ़ाया और मुझसे मेरा परिचय करवाया!’ यह फोटो सेट पर आउटडोर शूटिंग के दौरान ली गई है, जो फिल्म की प्रोग्रेस दिखाती है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP