बिहार में लगेगा राशन कार्ड बनाने का कैंप, खोजकर रख लें ये दस्तावेज, 31 जनवरी है लास्ट डेट
Last Updated:
यह अभियान उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठे थे. अब प्रशासन खुद आपके दरवाजे तक सुविधा लेकर पहुंच रहा है. जरूरत है तो बस इस मौके को पहचानने और समय रहते आवेदन करने की. 31 जनवरी के बाद यह मौका….

गौरव सिंह/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. जो लोग अब तक किसी कारणवश अपना राशन कार्ड नहीं बनवा सके हैं उनके लिए प्रशासन ने एक बार फिर सुनहरा अवसर दिया है. सरकार की ओर से विशेष कैंप अभियान चलाया जा रहा है जो 31 जनवरी तक जारी रहेगा. इस अभियान का मकसद एक भी पात्र परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से बाहर न रहने देना है. इस विशेष कैंप के जरिए नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे. इसके साथ ही जिन परिवारों के कार्ड में नाम जोड़ना है नाम हटाना है या किसी प्रकार की त्रुटि सुधार करानी है उन सभी कामों को भी मौके पर ही पूरा किया जाएगा. खास बात यह है कि इसके लिए लोगों को प्रखंड कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे. कैंप स्थानीय स्तर पर लगाए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों के लोगों के कार्ड आसानी से बनाए जा सकें.
प्रशासन का कहना है कि अब भी कई ऐसे परिवार हैं जो पात्र होते हुए भी राशन कार्ड से वंचित हैं. कहीं दस्तावेज पूरे नहीं थे तो कहीं जानकारी के अभाव में आवेदन ही नहीं हो सका. इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है ताकि गरीब, मजदूर, दिहाड़ी, कामगार और जरूरतमंद परिवारों को समय रहते सरकारी योजना का लाभ मिल सके. कैंप में आवेदन के लिए आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों का विवरण और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें. जल्द से जल्द कैंप में पहुंचकर अपना काम निपटा लें.
यह अभियान उन लोगों के लिए खास है जो लंबे समय से राशन कार्ड बनवाने की उम्मीद लगाए बैठे थे. अब प्रशासन खुद आपके दरवाजे तक सुविधा लेकर पहुंच रहा है. जरूरत है तो बस इस मौके को पहचानने और समय रहते आवेदन करने की. 31 जनवरी के बाद यह मौका फिर मिले या न मिले यह तय नहीं है. इसलिए अगर आपके या आपके परिवार के किसी सदस्य का राशन कार्ड अब तक नहीं बना है तो सरकारी सुविधा से जुड़ने का यह समय सबसे उपयुक्त समय है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें