ठंड में सेहत का खजाना है ये सब्जी, स्वाद में भी लाजवाब, जानें नाम से लेकर खास रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

ठंड के मौसम में नॉनवेज का बेहतरीन विकल्प है आयस्टर मशरूम, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखता है पूरा ख्याल.विटामिन-D से भरपूर मशरूम की यह झटपट सब्जी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ हर उम्र के लोगों की फेवरेट बन रही है.

मुशरूम वेज लोगो के लिए है अच्छा विकल्प

जिन लोगों को नॉनवेज पसंद नहीं है, उनके लिए मशरूम एक बेहतरीन विकल्प है. मशरूम की सब्जी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी को पसंद आती है.ठंड के मौसम में मशरूम खाना बहुत फायदेमंद होता है.इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-D होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है.

मशरुम हड्डियों को करता है मजबूत

मशरूम हड्डियों को मजबूत करता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से बचाव करता है. यह वजन कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक है.आज हम आपको आयस्टर मशरूम की एक ऐसी झटपट रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

सबसे पहले ताजा ओयस्टर मशरुम घर पर ले आए.

गृहणी मनोरमा देवी बताती है की सबसे पहले बाजार से ताजा आयस्टर मशरूम लेकर आएं.घर लाने के बाद मशरूम को अच्छी तरह साफ कर लें. अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें मशरूम डालकर हल्का उबाल लें, इससे मशरूम नरम हो जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब मशरुम को तेल मे फ्राई करे अच्छी तरह

उबले हुए मशरूम को पानी से निकालकर ठंडा होने दें.इसके बाद मशरूम को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें. अब एक कढ़ाही लें और उसमें सरसों का तेल डालकर गर्म करें.तेल गर्म होने पर उसमें जीरा डालें और जीरा चटकने लगे तो कटे हुए मशरूम डाल दें.मशरूम को हल्का सा फ्राई करें ताकि उसका स्वाद बढ़ जाए. इसके बाद मशरूम को कढ़ाही से निकालकर अलग रख लें.

कढ़ाई मे प्याज डालकर फ्राई करे

अब उसी कढ़ाही में थोड़ा और सरसों तेल डालें.इसमें कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.प्याज भुन जाने के बाद इसमें दही डालें और धीमी आंच पर अच्छे से चलाते रहें.

अब हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर डाले

अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक जैसे सभी मसाले डालें.थोड़ा पानी डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें, जब तक तेल अलग न होने लगे.

अब मशरुम मे किचन किंग, चिकन किंग इत्यादि मसाले डाले

अब भुने हुए मशरूम को मसाले में डालें और अच्छे से मिला लें.जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें. थोड़ी देर पकाने के बाद आपकी झटपट आयस्टर मशरूम की सब्जी तैयार है, जिसे आप रोटी या चावल के साथ गर्म-गर्म परोस सकते हैं.

ओयस्टर मशरुम चावल और रोटी दोनों के साथ खा सकते है

ओएस्टर मशरूम को आप चावल और रोटी दोनों के साथ बड़े चाव से खा सकते हैं. स्वाद में लाजवाब यह मशरूम हर उम्र के लोगों को खूब पसंद आता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में सेहत का खजाना है ये सब्जी, स्वाद में भी लाजवाब, जानें नाम और रेसिपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP