UP Politics: नए साल में महराष्ट्र के रण में उतरेंगे अखिलेश यादव, यूपी में भी रणनीति को देंगे नई धार

Share to your loved once


Last Updated:

UP Politics: नए साल में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव महाराष्ट्र के महानगरपालिका चुनाव में प्रचार करते नजर आएंगे. BMC चुनाव में अखिलेश यादव की दो जनसभाएं तय हो चुकी हैं. रणनीति ये है कि महारष्ट्र में उत्तर भारतियों के मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाए, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका फायदा पार्टी को मिल सके.

ख़बरें फटाफट

नए साल में महराष्ट्र के रण में उतरेंगे अखिलेश, यूपी में भी रणनीति को देंग धारUP Politics: अखिलेश यादव महारष्ट्र BMC चुनाव में करेंगे प्रचार

लखनऊ/दिल्ली. नए साल में समाजवादी पार्टी चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गई है. इस बार पार्टी में जो रणनीतिक खाका खींचा है, वह महाराष्ट्र वाया यूपी है. दरअसल, महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका चुनाव में भी पार्टी ने ताल ठोंक दी है. ऐसे में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव खुद चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं, इसके बाद वह यूपी के मिशन को रफ्तार देंगे.

महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव से मुलाक़ात की.  इस दौरान मुम्बई समेत अन्य महानगर पालिकाओं में होने वाले चुनाव को लेकर मंथन किया. अबु आजमी ने News18 से फोन पर हुई बातचीत में दावा किया कि सपा सुप्रीमों ने फिलहाल दो जनसभाओं की हामी भर दी हैं. यह जनसभाएं 8 जनवरी को मुंबई और 9 जनवरी को भवंडी में होंगी. अन्य जनसभाएं आगामी कार्यक्रम के लिहाज से तय होंगी. साथ ही सांसदों समेत करीब 25 नेता पार्टी के प्रचार के लिए मुंबई आएंगे. उधर, पार्टी की रणनीति है कि चुनाव में उत्तर भारतीयों का मुद्दा जोर शोर से उठाया जाए, उनके हकों को लेकर आवाज बुलंद की जाए, ताकि उन्हें अपने पाले में लाया जा सके.

15 जनवरी को है मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे और परिणाम 16 जनवरी को घोषित किए जाएंगे. बीएमसी चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में विशेष महत्व रखते हैं, क्योंकि मुंबई आर्थिक और राजनीतिक केंद्र है. इससे पहले, राज्य के 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 2 दिसंबर, 2025 को हो चुका है. वहीं महानगर पालिका यानी म्युनिसिपल कारपोरेशन चुनाव स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण होते हैं. शहरों की देखरेख करने वाली पालिकाएं राज्य की राजनीति का केंद्र होती हैं. आर्थिक राजधानी मुंबई पर सभी का सबसे बड़ा फोकस रहेगा. मुंबई महानगर पालिका (BMC) सिर्फ देश की सबसे बड़ी नहीं, बल्कि एशिया की सबसे अमीर महानगर पालिका है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

नए साल में महराष्ट्र के रण में उतरेंगे अखिलेश, यूपी में भी रणनीति को देंग धार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP