Henry Olonga becomes singer:सचिन की नींद उड़ाने वाले खूंखार गेंदबाज को छोड़ना पड़ा देश… ऑस्ट्रेलिया में गाना गाकर पाल रहा पेट
Last Updated:
Henry Olonga becomes singer: हेनरी ओलंगा गाना गाकर पेट पालने को मजबूर हैं. ओलंगा ने सचिन तेंदुलकर को आउट कर मास्टर ब्लास्टर की रातों की नींद गायब कर दी थी. 80 इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद ओलंगा को पेट पालने के लिए सिंगिग का सहारा लेना पड़ा.जो क्रूज पर गाना गाते हैं और अपना पेट पालते हैं.
हेनरी ओलंगा में ऑस्ट्रेलिया में गायकी से गुजारा कर रहे हैं. नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हेनरी ओलंगा ने क्रिकेट से रिटायर होने के सालों बाद सिंगिंग में किस्मत आजमाया.वह क्रूज़ पर, छोटे गांवों में, स्कूली बच्चों के लिए और छोटे बार में गाना गाते हैं. भले ही वहां सिर्फ तीन लोग ही क्यों न हों, क्योंकि पिछले दस सालों में उनकी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया है. ओलंगा को हमेशा से संगीत का शौक था, और उनका गाना ‘आवर जिम्बाब्वे’ 24 साल पहले राजनीतिक हिंसा के समय रिलीज हुआ था, जब रॉबर्ट मुगाबे की सरकार जमीनें हथिया रही थीं और खेतों पर कब्जा कर रही थी.
हेनरी ओलंगा (Henry Olonga) ने आखिरी बार 2008 में न्यूजीलैंड में एक टी20 टूर्नामेंट में खेला था. तब से, उन्होंने कई तरह की छोटी-मोटी नौकरियां की हैं. ओलंगा ने द टेलीग्राफ से कुछ समय पहले कहा था,’एक लाइन है:भले ही मैं दूर देशों में चला जाऊं,मेरी आत्मा इस मेरे घर के लिए तरसेगी. क्योंकि समय और जगह हमें अलग कर सकते हैं, और फिर भी वह अकेले मेरे दिल में बसी है.’और दूसरी लाइन है:’जैसे हम सब मिलकर अपना देश बनाते हैं, यह हमारी जमीन है, हमारा जिम्बाब्वे.’ओलोंगा ने आगे कहा,’सच कहूं तो उस गाने के कुछ शब्द…वे बताते हैं कि मेरी जिंदगी अभी कहां है, लेकिन जब मैं उस गाने को दोबारा सुनता हूं, तो यह थोड़ा परेशान करने वाला लगता है.’
हेनरी ओलंगा में ऑस्ट्रेलिया में गायकी से गुजारा कर रहे हैं.
View this post on Instagram