रामनगरी की दिव्यता में डूबी नए साल की पहली सुबह, उमड़ा भक्ति का सैलाब
Ayodhya latest news : नए साल 2026 की शुरुआत रामनगरी अयोध्या में अभूतपूर्व आस्था और श्रद्धा के साथ हुई. रामलला के दर्शन के लिए रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों भक्तों ने प्रभु श्रीराम के चरणों में शीश नवाकर नए वर्ष की मंगल कामना की और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया.