SA 20 Sherfane Rutherford Dewald Brevis 6 sixes: SA20 लीग 2025-26 के 8वें मैच में शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाए.
Last Updated:
Sherfane Rutherford and Dewald Brevis Six: SA20 लीग 2025-26 के 8वें मैच में प्रीटोरिया कैपिटल्स के लिए शेरफेन रदरफोर्ड और डेवाल्ड ब्रेविस ने मिलकर गदर मचा दिया. एमआई केपटाउन के खिलाफ मैच में ब्रेविस और रदरफोर्ड ने मिलकर लगातार 6 गेंद पर 6 सिक्स लगाकर सनसनी मचा दी. इस तरह साल 2025 के अंतिम दिन क्रिकेट में धमाका देखने को मिला.
रदरफोर्ड और ब्रेविस ने मचाया गदरनई दिल्ली: एक तरफ पूरी दुनिया नए साल के स्वागत में जश्न मना रही थी तो, दूसरी ओर क्रिकेट के मैदान पर डेवाल्ड ब्रेविस और शेरफेन रदरफोर्ड ने मिलकर धमाका कर दिया. SA20 लीग में ब्रेविस और रदरफोर्ड ने मिलकर लगातार 6 गेंद में 6 सिक्स लगाकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. SA20 लीग 2025-26 के 8वें मैच में प्रीटोरिया कैपिटल्स के लिए ब्रेविस और रदरफोर्ड ने ये कमाल किया. प्रीटोरिया कैपिटल्स का यह मैच एमआई केपटाउन के खिलाफ था. ब्रेविस और रदरफोर्ड ने ये कारनामा 18वें ओवर की अंतिम दो और 19वें ओवर की पहली चार पर किया.
दरअसल 18वां ओवर करने आए कॉर्बिन बॉस के खिलाफ पहले ब्रेविस ने पांचवीं और छठी गेंद पर बैक टू बैक दो सिक्स लगाए. इसके बाद स्ट्राइक बदला और रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए. इस बार गेंद ड्वेन प्रेटोरियस के हाथों में था. रदरफोर्ड ने ड्वेन प्रेटोरियस के ओवर की पहली चार गेंद पर बैक टू बैक सिक्स जड़कर सनसनी मचा दी. इस तरह ब्रेविस और रदरफोर्ड ने मिलकर 6 गेंद पर 6 सिक्स लगाकर कुल 32 रन बटोरे.
रदरफोर्ड और ब्रेविस ने मचाया गदर
6 गेंद में 6 छक्के के अलावा ब्रेविस और रदरफोर्ड ने अपनी बल्लेबाजी में गदर मचा दिया. ब्रेविस ने 13 गेंद में नाबाद 36 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 1 चौका लगाया. वहीं रदरफोर्ड की बात करें तो 15 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए. रदरफोर्ड ने कुल 6 छक्के लगाए. इन दोनों के अलावा कैपिटल्स के लिए विहान लुबे ने 36 गेंद में 60 रन बनाए, जबकि शाई होप ने 30 गेंद में 45 रनों की पारी खेली, जिससे कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया.
कैपिटल्स के खिलाफ 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कैपिटल्स शुरुआत सधी हुई की थी, लेकिन रायन रिकेल्टन के विकेट गिरते ही पूरी टीम धराशाई हो गई. रिकेल्टन और रसी वैन डेर डुसेन के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप हुई थी. इसके बाद एमआई के लिए एक भी बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई. ऐसे में पूरी टीम 14.2 ओवर में 135 रन बनाकर सिमट गई. कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी में भी रदरफोर्ड ने कमाल किया. रदरफोर्ड ने 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. इसके अलावा केशव महाराज ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि टायमल मिल्स, लिजाड विलियम्स और ब्राइस पार्सन्स के खाते में एक-एक विकेट आया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें