‘मैं तुम्हारा गला काट दूंगी’, यामी गौतम के डायलॉग पर खूब हंसे थे दर्शक, एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

Share to your loved once


Last Updated:

यामी गौतम ने फिल्म ‘हक’ की सफलता का जश्न मनाते हुए अपने थिएटर अनुभव साझा किए और निर्देशक व अभिनेता के तालमेल को फिल्म की सफलता का राज बताया. उन्होंने थियेटर के दिनों से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया.

ख़बरें फटाफट

'मैं तुम्हारा गला काट दूंगी', यामी गौतम के डायलॉग पर खूब हंसे थे दर्शकयामी गौतम ने थियेटर के दिनों को किया याद.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों फिल्म ‘हक’ की सफलता का जश्न मना रही हैं. इस बीच, यामी ने अपने शुरुआती दिनों के थिएटर अनुभव को याद किया और बताया कि उन्होंने एक डायलॉग को इतने अजीब तरीके से बोला था कि वहां मौजूद लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे.

यामी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ‘जब मैं स्कूल में थिएटर सीख रही थी, तब वहां एक नया टीचर आया था. थिएटर बस शुरू हो रहा था और हर छात्र को अपनी लाइन अलग अंदाज में बोलनी थी. मुझे याद है कि मेरा एक डायलॉग था, ‘चुप रहो, छोटे शैतान, वरना मैं तुम्हारा गला काट दूंगी’, ये लाइन मैंने इतनी अजीब तरीके से कही कि सभी लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए. इसके बाद टीचर ने मजाकिया अंदाज में मुझसे कहा कि ‘तुम तो किसी गली के आदमी की तरह बोल रही हो’, मैंने कहा, ‘मुझे नहीं पता मैं कैसे करूं, लेकिन एक बात अच्छी है कि कम से कम आपको मेरी लाइनें तो याद हैं.’

निर्देशन पर बयां की राय
यामी गौतम ने अभिनय और निर्देशक के बीच के संबंध पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘निर्देशक कहानी की दिशा तय करता है और अभिनेता उनके विजन को स्क्रीन पर दिखाता है. एक ही किरदार को एक अभिनेता कई अलग-अलग तरीकों से निभा सकता है, और इनमें से कोई तरीका गलत या सही नहीं होता. लेकिन स्क्रीन पर जो दिखता है, वह हमेशा निर्देशक के विजन का हिस्सा होता है. यह कलाकार और निर्देशक के बीच की रचनात्मक साझेदारी को दिखाता है.’

एक्टर-डायरेक्टर के तालमेल पर की बात
यामी गौतम ने कहा, ‘अभिनय केवल डायलॉग बोलने तक सीमित नहीं है. यह किरदार की भावनाओं, मानसिकता और कहानी की दिशा को समझने का तरीका है. जब निर्देशक सही दिशा दिखाते हैं, तो अभिनेता को अपने अनुभव और प्रतिभा का इस्तेमाल कर कहानी को और प्रभावशाली बनाना होता है. निर्देशक और अभिनेता का तालमेल ही किसी फिल्म को सफल बनाता है.’

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

homeentertainment

‘मैं तुम्हारा गला काट दूंगी’, यामी गौतम के डायलॉग पर खूब हंसे थे दर्शक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP