Tips To Make Healthiest Tea: इस तरह से बनाकर पिएं ठंड में चाय

Share to your loved once

Last Updated:

Tips To Make Healthiest Tea: अगर आप चाय के शौकीन हैं और वजन घटाने या एसिडिटी कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह भुनी हुई चाय जरूर आजमाएं. आसान सामग्री से बनी यह चाय आपकी रोज की चाय की आदत को थोड़ा और हेल्दी बना सकती है.

Generated image

भारतीयों के लिए चाय सिर्फ दूध, चीनी और चायपत्ती का मिश्रण नहीं है, बल्कि यह मूड ठीक करने और थकान दूर करने वाला घरेलू नुस्खा भी है. लेकिन आज के हेल्थ-कॉन्शियस दौर में कई लोग रोज की चाय से होने वाली एसिडिटी से परेशान हैं. दूध और ज्यादा चीनी की वजह से चाय पीते ही पेट में जलन होने लगती है.

Generated image

ऐसे में लोग दुविधा में पड़ जाते हैं, चाय छोड़ी नहीं जाती और चाय पीने से परेशानी होती है. तो फिर क्या करें? इसका हल है चाय बनाने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव. अगर सही तरीके से चाय बनाई जाए, तो न सिर्फ एसिडिटी से बचा जा सकता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी मदद कर सकती है.

Generated image

क्या है खास चाय की रेसिपी- इस तरीके में भुनी हुई चायपत्ती और गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में चायपत्ती डालकर हल्की आंच पर भून लें. फिर स्वाद के अनुसार चीनी की जगह गुड़ डालें. गुड़ पिघलने लगे तो उसमें आधा कप गर्म दूध और आधा कप पानी डालें. उबाल आने के बाद इसे धीमी आंच पर करीब 30 सेकंड और पकाएं. अब चाय छानकर गर्म-गर्म परोसें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Generated image

वजन कम करने में मदद- गुड़ में चीनी के मुकाबले कम कैलोरी होती है और यह पाचन को बेहतर बनाता है. भुनी हुई चायपत्ती मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

Generated image

एसिडिटी से राहत- ज्यादा उबली चाय में टैनिन बढ़ जाता है, जिससे एसिडिटी होती है. इस रेसिपी में चाय की कड़वाहट कम हो जाती है. साथ ही गुड़ की तासीर क्षारीय होती है, जो पेट के एसिड को संतुलित रखने में मदद करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

इस तरह से बनाकर पिएं ठंड में चाय, मोटापा-एसिडिटी में भी फायदेमंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP