Who is Suresh Kumar | PM Modi Praise Suresh Kumar- 70 साल की उम्र लेकिन… कौन हैं सुरेश कुमार? जिनकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की
Last Updated:
Who is Suresh Kumar: 70 साल की उम्र में गंभीर बीमारी को मात देकर बेंगलुरु से कन्याकुमारी तक 702 किलोमीटर की साइकिल यात्रा करने वाले कर्नाटक के विधायक एस. सुरेश कुमार की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. यह सफर फिटनेस, इच्छाशक्ति और संकल्प की मिसाल बन गया है. आइए इस खबर में जानते हैं उनके बारे में सबकुछ.
सुरेश कुमार ने 70 साल की उम्र में गंभीर बीमारी से उबरकर 702 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की. Who is Suresh Kumar: 70 साल की उम्र में जब ज्यादातर लोग आराम को तरजीह देते हैं. लेकिन इस उम्र में कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता एस. सुरेश कुमार ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरे देश का ध्यान उनकी ओर खींच लिया. गंभीर बीमारी से उबरने के बाद 700 किलोमीटर से ज्यादा की साइकिल यात्रा पूरी करने वाले सुरेश कुमार की तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की और उनसे फोन पर बात कर उन्हें बधाई भी दी.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बीमारी के बाद बेंगलुरु से कन्याकुमारी तक साइकिल चलाना सुरेश कुमार के अटूट संकल्प और फिटनेस के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाता है. यही वजह है कि अब हर कोई जानना चाहता है आखिर कौन हैं सुरेश कुमार, जिनकी कहानी उम्र, बीमारी और हिम्मत की सीमाएं तोड़ती नजर आती है.
Shri S. Suresh Kumar Ji’s feat of cycling from Bengaluru to Kanniyakumari is commendable and inspiring. The fact that it was done after he overcame health setbacks highlights his grit and unyielding spirit. It also gives an important message of fitness.