13 की उम्र में ‘सैराट’ से किया डेब्यू, अब ऐसे दिखने लगीं हैं रिंकू राजगुरू, जानें कैसे जी रही हैं जिंदगी

Share to your loved once


Last Updated:

मराठी सिनेमा में कई ऐसे किरदार हैं, जो पहली ही फिल्म से छा गए. मराठी सिनेमा ने हिंदी सिनेमा को भी कई ऐसे बड़े स्टार्स से नवाजा है, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. बॉलीवुड में मराठी फिल्मों से प्रेरित होकर कई फिल्में बनाई गई हैं, जिनमें से एक है ‘सैराट’. फिल्म ने मराठी भाषा में रिलीज के साथ तो कमाल ही किया, लेकिन हिंदी भाषा में भी फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला.

Rinku rajguru Look

‘सैराट’ के मुख्य किरदारों की भी बड़ी चर्चा और सराहना हुई. लेकिन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रिंकू राजगुरु कहां है? ‘सैराट’ में रिंकू राजगुरु ने अर्चना पाटिल का रोल प्ले किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये उनकी पहली फिल्म थी और उनकी उम्र महज 13 साल थी. जब पहली बार डायरेक्टर नागराज मंजुले ने रिंकू को साइन किया था, तब वे सातवीं कक्षा में पढ़ती थीं. अब उनका लुक भी पूरी तरह से बदल गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

Rinku rajguru Look

मुलाकात के एक साल बाद ही उन्हें नागराज मंजुले ने अपनी फिल्म में लीड रोल ऑफर किया था. ये अनुभव रिंकू के लिए काफी नया था. बता दें कि इसी साल ‘सैराट’ को मार्च 2025 में री-रिलीज किया गया था. ये फैसला फिल्म के 9 साल पूरे होने के बाद लिया गया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

SnapInsta

आज इसी फिल्म की बदौलत रिंकू राजगुरु मराठी फिल्मों और नाटकों में एक्टिव हैं और अब सामाजिक हितों से ओतप्रोत फिल्में बनाने लगी हैं. हाल ही में रिंकू की नई फिल्म ‘आशा’ 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rinku rajguru Look

मराठी भाषा में बनी इस फिल्म ‘आशा’ में रिंकू राजगुरु ने मालती का किरदार निभाया है, जो सामुदायिक सेवा में अपना योगदान दे रही हैं लेकिन उनके खुद के जीवन में मुश्किलों का दौर जारी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

Rinku rajguru Look C

शादी के बाद मालती के ससुराल वाले नहीं चाहते हैं कि वह साइकिल के जरिए गांव-गांव घूमे, लेकिन मालती अपने पति को मनाकर रखती है, और वह उसके काम में उसका सहयोग करता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

SnapInsta

लेकिन गर्भवती और बेहद परेशान कमला (शुभांगी भुजबल) मालती की जिंदगी को नया उद्देश्य देती है, जिससे दोनों की जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं, लेकिन अंत में मंजिल मिल जाती है. फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

Rinku rajguru Look

रिंकू फिल्म ‘आशा’ से पहले, ‘बेटर-हाफ ची लव्हस्टोरी’ और ‘झिम्मा-2’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा, उन्होंने लारा दत्ता के साथ मिलकर एक वेब सीरीज ‘हंड्रेड’ (100) में काम किया था. साल 2020 में आई इस सीरीज को खूब सराहा गया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

Rinku rajguru Look

‘हंड्रेड’ एक गंभीर बीमारी से पीड़ित लड़की, नेत्रा पाटिल (रिंकू राजगुरु) की कहानी है, जो जीवन में रोमांच पाना चाहती है. उसे प्रमोशन की चाह रखने वाली एक महत्वाकांक्षी महिला कॉप, एसीपी सौम्या शुक्ला (लारा दत्ता) अंडरकवर एजेंट बना देती है. वो दोनों 100 दिनों में अपने अपने उद्देश्य पाने के लिए मिल जाते हैं, जिसके बाद अफरा तफरी की शुरुआत होती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @iamrinkurajguru)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

13 की उम्र में ‘सैराट’ से किया डेब्यू, अब ऐसे दिखने लगीं हैं रिंकू राजगुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP