Panchmukhi Hanuman photo Vastu। हनुमान जी फोटो लगाने के नियम और फायदे

Share to your loved once


Panchmukhi Hanuman Ji Photo: घर में पॉजिटिव एनर्जी, सुरक्षा और शांति बनी रहे, इसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं. कोई नमक वाला पानी पोंछा लगाता है, कोई कपूर जलाता है, तो कोई घर में हनुमान जी की तस्वीर लगाता है, लेकिन बहुत लोग ये नहीं जानते कि पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर घर में लगाने से कितना बड़ा फायदा मिलता है. माना जाता है कि पंचमुखी हनुमान जी न सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा को रोकते हैं, बल्कि घर को बुरी नजर, बाधाओं, अटके काम और अनचाहे झंझटों से भी बचाते हैं. वास्तु में भी पंचमुखी हनुमान जी को ऐसी शक्ति का रूप बताया गया है, जो घर के हर कोने को एक सुरक्षा कवच की तरह कवर कर लेती है. कई पंडितों और विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर किसी के घर में लगातार तकलीफें बनी रहती हैं, बिना वजह झगड़े होते हैं, चीजें बिगड़ती रहती हैं या बार-बार नजर दोष लग जाता है, तो मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाने से काफी सुधार दिख सकता है, लेकिन ध्यान रहे, इसे सही दिशा में और सही तरीके से लगाना जरूरी है. गलत जगह लगाने पर इसका असर कम हो सकता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर का क्या मतलब होता है, कैसे लगानी चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. (काजल काल्पनिक नाम है)

1. पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर क्यों खास होती है?
पंचमुखी हनुमान जी के पांच मुख पांच दिशाओं और पांच ऊर्जा रूपों का संकेत देते हैं. ये फोटो घर में एक सुरक्षा कवच जैसा काम करती है. इससे घर का माहौल शांत रहता है, डर, अनचाही गतिविधियां और निगेटिव एनर्जी दूर होती है. माना जाता है कि ये ऊर्जा के लेवल को बैलेंस करती है, जिससे घर में रहने वालों के मन और काम में स्थिरता आती है.

2. पंचमुखी हनुमान के 5 मुख किसका संकेत देते हैं?
-पूर्व दिशा का मुख: शत्रु और बाधाओं का नाश
-दक्षिण दिशा का मुख: डर, संकट और दुर्घटना से बचाव
-पश्चिम दिशा का मुख: विष, रोग और अचानक होने वाले नुकसान से सुरक्षा
-उत्तर दिशा का मुख: धन, सुख-संपत्ति और घर में बढ़ोतरी
-ऊर्ध्व दिशा का मुख: शिक्षा, बुद्धि, ज्ञान और मानसिक मजबूती
इनका मतलब है कि ये तस्वीर 360° सुरक्षा और पॉजिटिव एनर्जी देने का काम करती है.

3. तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए? (सबसे सही स्थान)
सबसे प्रभावी जगह मुख्य द्वार है. दरवाजे के ऊपर बाहर की तरफ वाली दीवार पर तस्वीर लगाएं ताकि जैसे ही कोई घर में एंट्री करे, हनुमान जी की नजर उस पर पड़े. इससे बुरी नजर, नकारात्मक विचार और बाहरी ऊर्जा अंदर प्रवेश नहीं कर पाती.

4. तस्वीर लगाते समय किस दिशा का ध्यान रखें?
-हनुमान जी का चेहरा बाहर की तरफ होना चाहिए
-अगर मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है, तो पंचमुखी हनुमान को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके न लगाएं
-नेक और साफ नजर वाले स्थान पर लगाएं
-फर्श से बहुत नीचे या सिर से बहुत ऊपर न लगाएं, नजर पड़नी चाहिए

5. इन जगहों पर तस्वीर न लगाएं (बहुत जरूरी)
कुछ जगहें तस्वीर के लिए अनुकूल नहीं मानी जातीं. जैसे:
– बाथरूम के बिलकुल सामने
– स्टोव/चूल्हे वाली दीवार या सीधा किचन में
– घर के मंदिर के अंदर पंचमुखी हनुमान न रखें
– बेडरूम में बिस्तर के सामने या पीछे की दीवार पर

6. नियमित देखरेख कैसे करें?
-तस्वीर को हमेशा साफ रखें. धूल न जमने दें.
-हर मंगलवार या शनिवार को धूप या दिया दिखा सकते हैं.
-अगर आप मंत्र पढ़ना चाहें, तो “ॐ हनुमते नमः” का जाप 11 बार कर लें.
-ये चीजें तस्वीर की पॉजिटिव एनर्जी को एक्टिव बनाए रखती हैं.

7. तस्वीर लगाने के फायदे क्या महसूस होंगे?
-घर में शांत और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ेगी
-लड़ाई-झगड़े और टकराव में कमी आ सकती है
-नजर दोष और नकारात्मक चीजों से सुरक्षा
-आर्थिक और मानसिक परेशानियों में राहत का अनुभव
-घर में रहने वाले लोगों की हिम्मत और आत्मविश्वास बढ़ता है

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP