Shahrukh Khan Live: गद्दार, जीभ काट दो, बांग्लादेश भेज दो… शाहरुख खान के लिए क्यों कही जा रही ऐसी बात
Last Updated:
Sangeet Som Shahrukh Khan Live: दिनेश फलाहारी महाराज ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि शाहरुख खान को पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है फिर भी बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को करोड़ों में खरीदा है. फलाहारी महाराज ने कहा है कि शाहरुख खान की संपत्ति को जब्त करके उसको बांग्लादेश भेज दिया जाए.
देविकीनंदन ठाकुर बोले, ‘जिस देश ने तु्म्हें हीरो बनाया और तुम्हें इतनी ताकत दी कि आज तुम्हारे पास क्रिकेट टीम है. इससे पहले क्या थे? आपने टीवी सीरियल में काम किया, 500-1000 रुपये एक दिन में कमाए. हिन्दू समुदाय ने तुम्हें बहुत प्यार दिया. आज उसका क्या परिणाम मिला?’ बीजेपी के विधायक संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार बताया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान को देशद्रोही बताया. हालांकि, शाहरुख खान से पहले भी कई सितारे धार्मिक विवादों में फंस चुके हैं. Sangeet Som Shahrukh Khan Controversy Live: भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर जमकर बवाल हो रहा है. इस बीच हिंदू महासभा की सदस्य ने विवादित बयान दिया है. जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान की जुबान काटने पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा है. यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘BCCI फैसला लेगी. लेकिन हमारा कहना यह है कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को यह मुद्दा उठाना चाहिए कि वहां रहने वाले हमारे हिंदू भाइयों की रक्षा और सुरक्षा होनी चाहिए. उन्हें वहां सुरक्षित रखा जाना चाहिए, और उन्हें किसी भी तरह से परेशान नहीं किया जाना चाहिए. यह उनकी भी ज़िम्मेदारी है। खेल तो खेल है. खेल के अपने नियम होते हैं, और खेल पर ऐसी कोई बात लागू नहीं होती. लेकिन उन्हें देश और समाज के लिए आवाज़ उठानी चाहिए.’
शाहरुख खान के बचाव में आए मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर शाहरुख खान पर विवादित टिप्पणी मामले पर मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की तरफदारी की. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान का मकसद गलत नहीं है. शाहरुख खान को गद्दार और आतंकी कहना शर्मनाक और गलत है. बांग्लादेश भारत का मित्र देश है. देवकीनंदन और संगीत सोम के बयान सरासर गलत और अन्यायपूर्ण हैं.
शाहरुख खान की जीभ काटने पर 1 लाख का इनाम
फिल्म एक्टर शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेश के खिलाड़ी को आईपीएल में खरीदने पर हिंदू महासभा ने तीखा विरोध किया है. जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने शाहरुख खान की जुबान काटने पर ₹100000 की इनाम की घोषणा की. वहीं फलाहारी महाराज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि शाहरुख खान को बांग्लादेश भेजा जाए.
शाहरुख खान को बांग्लादेश भेजने की मांग
दिनेश फलाहारी महाराज ने आज प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि शाहरुख खान को पता है कि बांग्लादेश में हिंदुओं का नरसंहार हुआ है फिर भी बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को करोड़ों में खरीदा है. फलाहारी महाराज ने कहा है कि शाहरुख खान की संपत्ति को जब्त करके उसको बांग्लादेश भेज दिया जाए. उन्होंने कहा कि इसके बांग्लादेशी आतंकवादियों से संबंध हो सकते हैं. देश में शाहरुख खान जैसे जितने भी व्यक्ति हैं, उनकी एक लिस्ट बनाई जाए और उनको बांग्लादेश भेज दिया जाए.
क्या बोले थे संगीत सोम
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान द्वारा अपनी आईपीएल टीम के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदे जाने का लगातार विरोध हो रहा है. धर्मनगरी हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम ने शाहरुख खान को देश का गद्दार तक कह दिया. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान देश में कमाया हुए पैसा भारतीयों से नफरत और हिंसा करने वाले बांग्लादेशियों को नहीं दे सकते. उन्हें किसी भी कीमत पर ये गलती नहीं करनी चाहिए थी.
संगीत सोम ने दी चेतावनी
संगीत सोमनाथ चेतावनी दी की शाहरुख खान ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीद तो लिया है. लेकिन वह भारत में कदम नहीं रख पाएगा. आपको बता दें कि शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर ने बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को नीलामी के दौरान खरीदा है, जिसके बाद इस पर लगातार राजनीति हो रही है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें