न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान सचेत-परंपरा टंडन के साथ हुआ हादसा, भीड़ ने घेरा, तोड़ा कार का शीशा, वीडियो वायरल
Last Updated:
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर-कंपोजर जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा टंडन न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक हादसा हो गया. दोनों पश्चिम बंगाल में न्यू ईयर परफॉर्मेंस देने के बाद जब अपनी गाड़ी में बैठे, तो फैंस ने उन्हें घेर लिया. भीड़ इतनी आक्रामक हुई कि उनकी कार के चारो तरफ सिर्फ लोग नजर आ रहे थे. दोनों फैंस को बधाई दे रहे थे. शांत होने के लिए कह रहे थे, तभी किसी ने उनकी गाड़ी के पीछे वाला शीशा तोड़ दिया. इसका वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भीड़ ने सचेत-परंपरा की गाड़ी का शीशा तोड़ा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)मुंबई. सिंगर-कंपोजर जोड़ी सचेत-परंपरा, यानी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर के लिए 2026 की शुरुआत डरावनी रही. न्यू ईयर ईव पर वेस्ट बंगाल के बालुरघाट में उनके कॉन्सर्ट के बाद अफरातफरी मच गई. सेलिब्रेशन की रात अचानक तनाव में बदल गई जब वेन्यू से निकलते ही बेकाबू भीड़ ने उनकी कार को घेर लिया. इस भीड़ ने उनकी कार की पीछे का शीशा तोड़ दिया. सचेत और परंपरा यह देखकर हैरान हो गए लेकिन उन्होंने कुछ रिएक्ट नहीं किया, बल्कि सबको न्यू ईयर बधाई दी.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सचेत-परंपरा की कार के अंदर का स्ट्रेस साफ नजर आता है. वीडियो में परंपरा, सचेत का वीडियो बनाते हुए दिखती हैं, जबकि फैंस उनकी कार के बेहद करीब आ जाते हैं. शुरुआत में सचेत खिड़की से फैंस को शांत करने की कोशिश करते हैं और हाथ हिलाते हैं.
View this post on Instagram