जमशेदपुर की शामों की पहचान बना जेमको चौक का पीनट चाट, मात्र10 रुपये में मिलेगा स्वाद और सुकून

Share to your loved once


Last Updated:

Jamshedpur News: जमशेदपुर में चना चाट और मसालेदार नाश्ते की खास परंपरा बन चुकी है.यहां चौक के ठीक समीप संदीप जी की चना चाट मसाला की छोटी-सी दुकान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है.

औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में लोगों की दिनचर्या समय के साथ बदलती रहती है. सुबह होते ही लोग नाश्ता और पूजन-पाठ में व्यस्त रहते हैं, दोपहर में कामकाज के बीच भोजन का समय होता है.लेकिन जैसे ही शाम ढलती है, तो कुछ चटपटा और हल्का खाने की चाह अपने आप जाग जाती है. ऐसे में शाम की भूख को शांत करने के लिए जमशेदपुर में चना चाट और मसालेदार नाश्ते की खास परंपरा बन चुकी है.

शाम होते ही जेमको चौक का नज़ारा कुछ अलग ही नजर आता है. यहां चौक के ठीक समीप संदीप जी की चना चाट मसाला की छोटी-सी दुकान लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. दिनभर की थकान के बाद जैसे ही लोग काम से लौटते हैं, वैसे ही इस ठेले के पास भीड़ जुटने लगती है. संदीप पिछले 15 वर्षों से रोज़ाना शाम के समय यहां अपनी दुकान लगाते आ रहे हैं और अपने खास स्वाद के कारण उन्होंने एक अलग पहचान बना ली है.

पीनट चाट मसाला एक प्लेट मात्र 10 रुपये में
संदीप की दुकान पर वैसे तो चना मसाला भी मिलता है. लेकिन सबसे ज़्यादा लोकप्रिय है उनका खास पीनट चाट मसाला. इसे बनाने की प्रक्रिया भी बेहद सरल लेकिन स्वाद से भरपूर होती है. सबसे पहले वे ताजे रोस्टेड पीनट लेते हैं. उसमें बारीक कटे हुए प्याज और टमाटर डालते हैं. इसके बाद ऊपर से नींबू का रस, चाट मसाला, थोड़ा सा नमक और अंत में हरा धनिया डालकर इसे अच्छे से मिलाते हैं. यही साधारण-सी रेसिपी लोगों को बार-बार यहां खींच लाती है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है. पीनट प्रोटीन से भरपूर होते हैं और नींबू व सब्ज़ियों के साथ मिलकर एक हल्का और पौष्टिक नाश्ता बन जाता है. सबसे बड़ी बात यहां है कि मात्र ₹10 की कीमत में मिलने वाला यह पीनट मसाला हर वर्ग के लोगों की पहुंच में है.

शाम में खाने वालों की लगती है भिड़
वहीं, नाश्ता करने आए निहाल बताते हैं कि अगर शाम में नींबू वाला पीनट चाट मसाला खा लिया जाए तो पूरा माइंड फ्रेश हो जाता है. इतनी कम कीमत में इतना स्वाद और ताजगी मिलना आज के समय में बड़ी बात है. सच कहें तो संदीप जी की. यह छोटी-सी दुकान जमशेदपुर की शामों को स्वाद और सुकून से भरने का काम कर रही है.

homelifestyle

जमशेदपुर की शामों की पहचान बना जेमको चौक का पीनट चाट, मात्र10 रुपये एक प्लेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP