देश की पहली बुलेट ट्रेन पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, नए साल पर तारीख का किया ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

अगले साल से देश में बुलेट ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन की टाइमलाइन तय कर दी. इस प्रोजेक्ट से भारत की रेल व्यवस्था दुनिया के स्तर पर पहुंच जाएगी. बुलेट ट्रेन को लेकर यह घोषणा ऐसे वक्त में हुई है, जब रेलवे हर दिन ट्रेनों को हाईटेक बनाने में लगी है.

देश की पहली बुलेट ट्रेन पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, तारीख का किया ऐलानमंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

नए साल के पहले दिन मोदी सरकार ने दो बड़ी खुशखबरी दी है. एक तो देश की पहली वंदे भारत ट्रेन के रूट और फेयर का ऐलान हुआ. दूसरी खुशखबरी यह कि बुलेट ट्रेन पर भी नया अपडेट आया है. जी हां, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन के चलने की संभावित तारीख की घोषणा कर दी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 तक पटरी पर दौड़ने लगेगी. यह खबर रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगी.

भारतीय रेलवे के इतिहास में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह जानकारी दी. रेल मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2027 को देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी. अश्विनी वैष्णव ने मजाकिया लहजे में कहा कि आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए, अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है.

रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पूरी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो गया है. इसका पहला रूट गुवाहाटी-कोलकाता प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है.

वैष्णव ने आगे कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी की रात की यात्राओं पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी. पिछले साल नवंबर में ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया था, इसके लिए पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम में लगे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत भी की थी,

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पीएम मोदी सूरत स्टेशन पर काम की बारीकी से जांच करते हुए नजर आए, इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत की. उन्होंने पूछा कि काम में किसी तरह की परेशानी तो नहीं आ रही है और प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए किस तरह से काम किए जा रहे हैं? इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि हर स्तर पर पूरी मेहनत और बारीकी के साथ काम किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने भी कर्मचारियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह प्रोजेक्ट न सिर्फ गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. हाई-स्पीड ट्रेन परियोजना देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक बनाने में एक अहम कदम है और इससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिलेगा.

About the Author

Shankar Pandit

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें

homenation

देश की पहली बुलेट ट्रेन पर रेल मंत्री ने दी बड़ी खुशखबरी, तारीख का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP