School Holidays in January 2026: नए साल में छुट्टियों का धमाका, जनवरी में कई दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें लिस्ट

Share to your loved once


नई दिल्ली (School Holidays in January 2026). साल 2026 की शुरुआत के साथ ही स्टूडेंट्स और शिक्षकों में छुट्टियों को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है. जनवरी का महीना न केवल कड़ाके की ठंड और विंटर वेकेशन के लिए जाना जाता है, बल्कि इस महीने में कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहार भी मनाए जाते हैं. नए साल के पहले दिन से लेकर गणतंत्र दिवस तक, इस महीने में छुट्टियों के कई अवसर हैं. इससे पढ़ाई के बीच राहत और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलता है.

उत्तर भारत के राज्यों में शीतलहर के कारण जनवरी के कई दिन स्कूल बंद रहते हैं, वहीं दक्षिण भारत में पोंगल जैसे त्योहारों की धूम रहती है. जनवरी 2026 का कैलेंडर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. जनवरी में मुख्य रूप से 1 जनवरी, 14 जनवरी और 26 जनवरी जैसी बड़ी छुट्टियां शामिल हैं. कई राज्यों में क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती और स्थानीय परंपराओं के अनुसार भी अवकाश घोषित किए जाते हैं. जानिए जनवरी 2026 में स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे.

Schools Closed in January: जनवरी 2026 हॉलिडे कैलेंडर

जनवरी 2026 में कई सरकारी और सार्वजनिक छुट्टियां पड़ रही हैं. यहां उन मुख्य डेट्स की लिस्ट दी गई है, जिन पर पूरे भारत या विशिष्ट राज्यों में स्कूल बंद रहने की संभावना है:

तिथि दिन अवसर
01 जनवरी गुरुवार अंग्रेजी नव वर्ष
14 जनवरी बुधवार मकर संक्रांति / पोंगल / माघ बिहू
15 जनवरी गुरुवार पोंगल (दक्षिण भारत के राज्यों में)
23 जनवरी शुक्रवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती (पश्चिम बंगाल)
26 जनवरी सोमवार गणतंत्र दिवस (राष्ट्रीय अवकाश)

विंटर वेकेशन 2026

उत्तर भारत के सभी राज्यों (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान) में कड़ाके की ठंड के कारण दिसंबर के अंत से शुरू होने वाला शीतकालीन अवकाश जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते तक जारी रहेगी. हरियाणा सरकार ने पहले ही घोषणा की है कि राज्य के सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी. इसी तरह, दिल्ली और यूपी के स्कूलों में भी शीतलहर की स्थिति को देखते हुए छुट्टियां आगे बढ़ाई जा सकती हैं.

मकर संक्रांति और पोंगल की छुट्टियां

14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में मनाया जाएगा. गुजरात में इसे उत्तरायण के रूप में मनाया जाता है, जहां स्कूलों में दो दिनों का अवकाश रहता है. वहीं, दक्षिण भारत के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में पोंगल का उत्सव 14 से 17 जनवरी तक चलता है, जिसके कारण वहां के स्कूलों में लंबी छुट्टियां दी जाती हैं. असम में ‘माघ बिहू’ के अवसर पर भी अवकाश रहता है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल हॉलिडे कैलेंडर 2026 चेक करके ही अपना प्लान बनाएं.

गणतंत्र दिवस पर मिलेगा लॉन्ग वीकेंड

26 जनवरी 2026 को सोमवार पड़ रहा है. राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण इस दिन पूरे देश के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. ज्यादातर प्राइवेट ऑफिस में भी छुट्टी रहेगी. शनिवार (24 जनवरी) और रविवार (25 जनवरी) को भी कई स्कूलों में साप्ताहिक अवकाश होता है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को तीन दिनों का शानदार ‘लॉन्ग वीकेंड’ मिल रहा है. यह समय परिवार के साथ पिकनिक या किसी ऐतिहासिक स्थल के भ्रमण के लिए सबसे उपयुक्त है.

राज्यवार छुट्टियों का अंतर

भारत के अलग-अलग राज्यों में शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई या राज्य बोर्ड) के अनुसार छुट्टियों की सूची अलग हो सकती है. उदाहरण के लिए, पश्चिम बंगाल में 23 जनवरी को नेताजी जयंती की छुट्टी होती है, जबकि अन्य राज्यों में यह रेगुलर वर्किंग डे हो सकता है. इसी तरह, कुछ राज्यों में गुरु गोबिंद सिंह जयंती (6 जनवरी) पर भी स्कूल बंद रहते हैं. इन निर्धारित छुट्टियों के अलावा, जिलाधिकारी मौसम का हाल देखकर विंटर वेकेशन बढ़ाने का आदेश दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP