best day to repay loan astrology। कर्ज चुकाने का सही दिन कौनसा
Best Day To Repay Loan: हम सबकी लाइफ में ऐसा वक्त जरूर आता है जब पैसों की जरूरत इतनी बढ़ जाती है कि कर्ज लेना ही पड़ता है. कभी मेडिकल इमरजेंसी, कभी घर की जिम्मेदारियां, कभी नौकरी-धंधे में संकट… ये सब हालात इंसान को कर्ज लेने पर मजबूर कर देते हैं, लेकिन असली टेंशन कर्ज लेने के बाद शुरू होती है, क्योंकि जितनी आसानी से पैसा हाथ आता है, उसे उतारना उतना ही मुश्किल लगता है. कई लोग कोशिश करते हैं कि कर्ज जल्दी खत्म हो जाए, EMI खत्म हो जाए, उधार का बोझ हट जाए, लेकिन कर्ज जैसे पीछा ही नहीं छोड़ता. पैसे आते ही अगले दिन कहीं खर्च हो जाते हैं, या कोई नया संकट खड़ा हो जाता है. हमारी मान्यताओं में माना जाता है कि कर्ज के लेन-देन में वार यानी हफ्ते का दिन बहुत मायने रखता है. कहने को ये बातें पुराने समय की लग सकती हैं, लेकिन आज भी कई लोग सही दिन देखकर पैसा लेते हैं ताकि कर्ज जल्दी उतर जाए और कोई परेशानी न आए. कर्ज तो जरूरत में हर कोई ले लेता है, मगर इसे सही समय पर लेना और सही समय पर चुकाना, ये चीजें किस्मत और समझ दोनों को साथ लेकर चलती हैं. इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह हर दिन का मतलब समझाएंगे, कौन सा दिन कर्ज लेने के लिए ठीक है और किस दिन कर्ज चुकाने से फायदे की उम्मीद होती है. साथ ही ये भी जानेंगे कि कौन सा दिन आपके लिए भारी पड़ सकता है.
1. सोमवार: कर्ज लेने-देने में हानि नहीं
सोमवार को देवी पार्वती का दिन माना जाता है. मान्यता है कि ये दिन शांत स्वभाव वाला होता है और नए काम शुरू करने के लिए भी ठीक माना जाता है. इस दिन कर्ज लेने या देने से किसी तरह की बड़ी दिक्कत नहीं आती. कर्ज लिया जाए तो पैसों का इस्तेमाल सही दिशा में होता है और चुकाने का मौका भी बनता रहता है. मतलब, सोमवार को लेन-देन में सामान्य तरीके से फायदा-नुकसान का डर नहीं रहता.
2. मंगलवार: कर्ज लेने से बचें, चुकाने के लिए अच्छा
मंगलवार को कार्तिकेय का दिन माना जाता है. इस दिन ऊर्जा और गुस्से का प्रभाव ज्यादा रहता है. मान्यता है कि मंगलवार को कर्ज लेने से कर्ज बढ़ने की संभावना रहती है. जितना चुकाने की कोशिश करो, उतनी रुकावट आती रहती है. इसलिए इस दिन नया कर्ज लेने से बचें, अगर आपके पास पहले से कर्ज है, तो मंगलवार को उसे चुकाना फायदेमंद माना जाता है. इससे कर्ज कम होने के रास्ते बनते हैं.
3. बुधवार: इस दिन कर्ज देना न ही लें तो बेहतर
बुधवार विष्णु का दिन है और गणेश जी से भी जुड़ा हुआ है. इस दिन को नपुंसक वार कहा गया है, मतलब न पूरी तरह शुभ, न पूरी तरह अशुभ. ज्योतिष के हिसाब से इस दिन कर्ज देना या लेना दोनों से बचना चाहिए. इस दिन पैसा दिया तो वापसी में दिक्कतें आ सकती हैं, और कर्ज लिया तो मन में बेचैनी बनी रहती है. इसलिए बुधवार को फाइनेंशियल फैसलों में सावधानी रखें.
4. गुरुवार: कर्ज लेने से कर्ज जल्दी उतरता है
गुरुवार को ब्रह्मा और गुरु का दिन माना जाता है. ज्ञान और स्थिरता का प्रभाव रहता है. कहा जाता है कि इस दिन लिया गया कर्ज सही दिशा में खर्च होता है और चुकाने के रास्ते खुद बनते जाते हैं, लेकिन ध्यान रखें, गुरुवार को किसी को कर्ज देने से बचें. इस दिन पैसा देने पर अटका रह सकता है और वापसी में दिक्कत आ सकती है.
5. शुक्रवार: कर्ज लेने-देने दोनों के लिए अच्छा
शुक्रवार का स्वामी इंद्र है. आराम, सुख, समृद्धि और आसान हालात इस दिन से जुड़े माने जाते हैं. इस दिन कर्ज लेना हो या देना, दोनों स्थितियों में फायदा होता है. इस दिन लिया हुआ कर्ज समय पर खत्म होने की उम्मीद रहती है और दिया गया पैसा भी वापसी की तरफ लौटता है. यह दिन बैलेंस और पॉजिटिव परिणाम वाला माना गया है.
6. शनिवार: कर्ज न लें, वरना बोझ बढ़ सकता है
शनिवार शनि का दिन माना गया है और ये मेहनत, संघर्ष और कर्मफल का प्रतीक है. इस दिन लिया गया कर्ज धीरे-धीरे बोझ बन सकता है और चुकाने में देर लगती है. इस कारण इस दिन नया कर्ज लेने या बॉरोइंग से बचना चाहिए. कर्ज पहले से है तो शनिवार को चुकाने में कोई दिक्कत नहीं लेकिन नया कर्ज लेना भारी पड़ सकता है.
7. रविवार: कर्ज लेन-देन के लिए खराब दिन
रविवार शिव का दिन माना जाता है. यह दिन रुकावट और स्थिरता से जुड़ा है. रविवार को न कर्ज लें, न किसी को दें. मान्यता है कि इस दिन किया गया लेन-देन रुकावट, मनमुटाव और पैसा अटकने का कारण बन सकता है.