नए साल पर ‘स्पिरिट’ का सरप्राइज, बदन में चोट, आंखों में आग, तृप्ति संग प्रभास का फर्स्ट लुक आउट, 2026 में कटेगा गदर?

Share to your loved once


Last Updated:

Spirit first look: नए साल की पहली ही रात दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिला, जब संदीप रेड्डी वांगा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया. पोस्टर में प्रभास बेहद रॉ और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं. वहीं, सादगी भरे अंदाज में तृप्ति डिमरी उनके साथ दिखाई दे रही हैं. फैंस फिल्म के पहले पोस्टर को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं. इस दमदार झलक ने साफ कर दिया है कि 2026 में ‘स्पिरिट’ बड़ा सिनेमाई तूफान ला सकती है.

ख़बरें फटाफट

स्पिरिट फर्स्ट लुक:  बदन में चोट, आंखों में आग, तृप्ति संग प्रभास काटेंगे गदर?‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है.

नई दिल्ली. नए साल की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला है. संदीप रेड्डी वांगा की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें सुपरस्टार प्रभास और तृप्ति डिमरी की इंटेंस केमिस्ट्री नजर आ रही है. नए साल के जश्न के बीच ये पोस्ट मेकर्स ने ठीक आधी रात को जारी किया, जो संदीप रेड्डी वांगा की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ की रणनीति से मेल खाता है.

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘नए साल का स्वागत करें #स्पिरिट से भरपूर पहले पोस्टर के साथ.’ पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया और प्रभास के इस अब तक के सबसे रॉ और इंटेंस अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी.

कैसा है पोस्टर?

पोस्टर में प्रभास लंबे बाल, घनी दाढ़ी और मूंछों के साथ बेहद गंभीर लुक में नजर आते हैं. वह बिना शर्ट के दिखाई देते हैं, उनकी पीठ कैमरे की ओर है और शरीर पर गहरे जख्म, चोटों के निशान और कई जगह बंधी पट्टियां साफ दिखाई देती हैं. यह लुक साफ इशारा करता है कि फिल्म में उनका किरदार हिंसा, संघर्ष और आंतरिक उथल-पुथल से गुजरा है. उनके होंठों में सिगरेट है और हाथ में शराब का गिलास, जो किरदार की मानसिक स्थिति को और गहराई देता है.

तृप्ति डिमरी संग जमी प्रभास की जोड़ी

वहीं, प्रभास के बेहद करीब तृप्ति डिमरी खड़ी हैं, जो सादगी भरे अवतार में हैं. उन्होंने हल्के रंग की साड़ी में पहनी है. वह शांत चेहरे के साथ प्रभास की सिगरेट जलाती हुई दिखती हैं. यह छोटा-सा पल दोनों किरदारों के बीच एक गहरे, जटिल और रहस्यमयी रिश्ते की ओर इशारा करता है. बैकग्राउंड में एक इंडोर स्पेस है, जहां खिड़की से प्राकृतिक रोशनी आ रही है और शहर का स्काईलाइन हल्का-हल्का दिख रहा है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP