साल 2025 के आखिरी दिन भी ‘धुरंधर’ निकली फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई, इतने करोड़ पर मूवी ने किया कब्जा
Last Updated:
Dhurandhar box office collection day 27: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने अपनी रिलीज के 27वें दिन भी डबल डिजिट में कमाई की. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न केवल पठान, जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है. साल के आखिरी दिन भी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है.
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब तक 700 करोड़ से ज्यादा बिजनेस कर चुकी है.नई दिल्ली. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह एक्शन स्पाई थ्रिलर 5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और साल के आखिरी दिन तक इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. भारत में फिल्म का कलेक्शन 700 करोड़ के पार हो चुका है. चलिए बताते हैं कि 2025 के आखिरी दिन ‘धुरंधर’ ने कितने करोड़ की कमाई की है.
तीन हफ्ते में धुआंधार हुई ‘धुरंधर’ की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने पहले हफ्ते 207.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई और तीसरे हफ्ते 172 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस हुआ है. इस तरह 630 करोड़ से ज्यादा बिजनेस ‘धुरंधर’ ने सिर्फ 3 हफ्ते में ही कर लिया है.
‘धुरंधर’ ने इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ा
कमाई के मामले में ‘धुरंधर’ ने जवान, कल्कि 2898 एडी, छावा, स्त्री 2, एनिमल और पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. अब इसकी ‘नजर आरआरआर’ के रिकॉर्ड पर है, जिसने 782.2 करोड़ कमाए थे. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री मार चुकी है.
इस दिन रिलीज होगी धुरंधर 2 फिल्म
बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल निभाया है. इसकी कहानी एक भारतीय जासूस की है, जो पाकिस्तान के ल्यारी में रहमान डकैत के गैंग में घुस जाता है ताकि आईएसआई नेटवर्क से जुड़ी जरूरी जानकारी भारत की खुफिया एजेंसी रॉ तक पहुंच सके. इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त भी अहम किरदारों में हैं. राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी फिल्म का हिस्सा हैं. ‘धुरंधर’ का सीक्वल 19 मार्च, 2025 को रिलीज होगा, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें