How to welcome New Year 2026। नए साल के पहले दिन क्या करें

Share to your loved once


Last Updated:

Happy New Year 2026: आज से नए साल की शुरुआत हो रही है. इस मौके पर अक्सर लोग नए साल के पहले दिन क्या करें, इस पर ध्यान देते हैं तो ऐसे में आप भी अगर इसके बारे में प्लानिंग कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि इस साल के पहले दिन ऐसा क्या किया जाए कि आपका पूरा साल बेहतरीन गुजरे. यहां हमें भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं 7 ऐसे आसान और असरदार काम के बारे में, जिन्हें साल के पहले दिन करने से मन, घर और माहौल तीनों में अच्छा बदलाव महसूस होगा. यहां तक कि आपका पूरा साल भी शुभता के साथ गुजरेगा.

Happy New Year 2026 tips

1. घर का माहौल शांत और सकारात्मक रखें साल के पहले दिन कोशिश करें कि घर में बेवजह की बहस, ऊंची आवाज और नकारात्मक बातें न हों. चाहे काम का दबाव हो या निजी तनाव, घर का माहौल शांत रखना बहुत जरूरी है. हल्का संगीत, भजन या मंत्र चलाना भी मददगार होता है. इससे पूरे घर की ऊर्जा हल्की महसूस होती है.

Happy New Year 2026 tips

2. अपशब्दों और गुस्से से दूरी बनाएं कई बार अनजाने में हमारे मुंह से कड़वे शब्द निकल जाते हैं. साल के पहले दिन इस पर खास ध्यान दें. गुस्सा, शिकायत और नकारात्मक बोल आने वाले समय पर असर डालते हैं. जितना हो सके, संयम रखें और शांत भाषा का इस्तेमाल करें.

Happy New Year 2026 tips

3. नए साल के पहले दिन सूरज को सम्मान दें नए साल के पहले दिन सुबह जल्दी उठना अच्छा माना जाता है. सूरज को जल अर्पित करें और कुछ पल शांति से खड़े होकर दिन की शुरुआत करें. भले ही रात देर तक जागे हों, सुबह की यह छोटी आदत पूरे दिन की दिशा तय करती है. बाद में आराम किया जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Happy New Year 2026 tips

4. अपने इष्ट और कुल से जुड़े देवताओं को याद करें नए साल की पूजा में सिर्फ पसंदीदा भगवान ही नहीं, बल्कि अपने कुल से जुड़े देवताओं और पूर्वजों को भी याद करें. अगर नाम या जानकारी पूरी न हो, तो मन से उन्हें याद करके सम्मान दें. ऐसा करने से पूजा का भाव पूरा माना जाता है और मन को संतुलन मिलता है.

Happy New Year 2026 tips

5. घर के पूजा स्थान को थोड़ा खास बनाएं अगर संभव हो, तो घर के पूजा स्थान के पास साफ-सफाई करें. वहां एक लोटा साफ पानी और सिक्का रख सकते हैं. भजन, मंत्र या पाठ अगर खुद न कर पाएं, तो सुनना भी ठीक है. सही शब्द न बोल पाने से बेहतर है शांति से सुनना, इससे भी मन और माहौल पर अच्छा असर पड़ता है.

Happy New Year 2026 tips

6. सूखे पौधे और खाली गमले न रखें अगर घर में कोई पौधा सूख गया है या सिर्फ खाली गमले रखे हुए हैं, तो उन्हें ऐसे ही न छोड़ें. सूखे पौधे या खाली गमले रुके हुए हालात का संकेत देते हैं. या तो उनमें नया पौधा लगाएं या फिर उन्हें हटा दें. हरे-भरे पौधे घर में ताजगी और अच्छा माहौल बनाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज से नए साल का शुभारंभ, जरूर करें ये 6 काम, तो पूरा साल रहेगा शुभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP