वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन स्पीड ट्रायल वीडियो वायरल, जल्द होगी लॉन्च.

Share to your loved once


Last Updated:

Vande Bharat Sleeper Train Facility : रेलवे ने वंदे भारत की स्‍लीपर ट्रेन का ट्रायल पूरा कर लिया है और जल्‍द ही इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी. इस ट्रेन में यात्रियों को कई तरह की सुविधा दी जाएगी.

ख़बरें फटाफट

दौड़ती नहीं तैरती है वंदे भारत ट्रेन, प्‍लेन जैसा टॉयलट और नहाने की सुविधारेलवे ने वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है.

नई दिल्‍ली. देश में वंदे भारत ट्रेन का जलवा तो अब तक लाखों यात्री देख चुके हैं, लेकिन अब पेश है इसका नया वाला अवतार. रेल मंत्री ने वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन की स्‍पीड ट्रायल का वीडियो शेयर किया है. इसमें देखकर लग रहा है जैसे वंदे भारत की स्‍लीपर ट्रेन पटरी पर नहीं दौड़ती, बल्कि मानों पानी में तैर रही है. इतनी स्‍पीड में भी ट्रेन के अंदर यात्रियों को जरा भी झटका नहीं लगता. यहां तक कि आप गर्म-गर्म चाय भी बिना छलके पी सकते हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इस सोशल मीडिया पर इस ट्रायल का वीडियो शेयर किया है.

रेल मंत्री की ओर से एक्‍स पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन 180 की स्‍पीड में भाग रही है और उसमें रखा पानी से भरा गिलास छलक भी नहीं रहा. रेलवे ने स्‍लीपर ट्रेन का ट्रायल कोटा से नागदा सेक्‍शन के बीच किया है, जहां ट्रेन को उसकी फुल स्‍पीड में दौड़ाया गया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इतनी स्‍पीड में भी ट्रेन में रखा पानी भरा गिलास पूरी तरह स्थिर बना हुआ है. रेल मंत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ट्रेन के इस ट्रायल ने हमारी तकनीक और न्‍यू जेनरेशन ट्रेन के फीचर को दुनिया के सामने रखा है.

जल्‍द लॉन्‍च होगी स्‍लीपर ट्रेन
रेल मंत्री ने लिखा कि वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन को जल्‍द ही लॉन्‍च किया जाएगा, जिसे लंबी दूरी के सफर के लिए चलाया जाएगा. रेल मंत्री ने बताया कि यह पहले से चल रही वंदे भारत ट्रेन का स्‍लीपर वर्जन होगा. अभी तक वंदे भारत को चेयर कार के रूप में चलाया जा रहा है. फिलहाल वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन के दो प्रोटोटाइप रैक ही उतारे गए हैं और यह ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित है. इस ट्रेन को पूरी तरह स्‍वदेशी तकनीक पर बनाया गया है, जिसका निर्माण BEML ने किया है और अभी यह परीक्षण के दौर में है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP