Surya Mangal Yuti 2026। आदित्य मंगल योग के फायदे
Surya Mangal Yuti 2026: नया साल 2026 आने से पहले ही एक जोरदार ज्योतिषीय हलचल लोगों में उत्सुकता बढ़ा रही है. हर कोई चाहता है कि साल की शुरुआत अच्छे समय से हो, किस्मत साथ दे, करियर में कुछ बड़ा बदलाव आए और जेब में पैसे की बरकत बनी रहे. इसी उम्मीद को हवा दे रहा है एक शक्तिशाली ग्रह संयोजन -सूर्य और मंगल की युति, जिसे कई जगहों पर आदित्य मंगल योग-के नाम से भी समझा जाता है. सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है और यह आत्मविश्वास, पहचान और सम्मान देता है. वहीं मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और एक्शन का कारक माना जाता है. इसलिए जब ये दोनों अग्नि तत्व के ग्रह एक साथ आते हैं, तो प्रभाव लाजवाब होता है. ज्योतिष सीखने वालों के लिए समझना जरूरी है कि युति तब बनती है जब दो ग्रह एक ही राशि में मौजूद हों. इस बार साल की शुरुआत में ही सूर्य और मंगल की जुगलबंदी कुछ राशियों के लिए नए अवसर का दरवाज़ा खोल सकती है. खासकर नौकरी, बिजनेस, सरकारी सेवा, पुलिस-सेना जैसे क्षेत्रों में जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अनुकूल रहने वाला है. यह युति अंदर छिपी क्षमताओं को बाहर निकालने, खुद पर भरोसा बढ़ाने और काम को बिना रुके आगे बढ़ाने का हौसला देती है. हालांकि, अग्नि तत्व की वजह से यह समय भावनाओं और गुस्से पर कंट्रोल की भी मांग करता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सूर्य-मंगल युति का असर क्या होगा, ये किन 3 राशियों की किस्मत बदल सकती है, किसको करियर और पैसों के मामले में तगड़ा फायदा होगा और कौन से आसान से उपाय इस समय को और बेहतर बनाने में मदद करेंगे. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
सूर्य-मंगल युति का असर और इसकी खासियत
सूर्य वो ग्रह है जो पहचान, मान-सम्मान, ऑफिस में आपकी इमेज, समाज में आपकी स्थिति और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करता है. दूसरी तरफ मंगल शक्ति, जज़्बा, मेहनत और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों पर असर डालता है. दोनों जब एक साथ आते हैं, तो व्यक्ति भीतर से मजबूत होना शुरू होता है. इस समय आप अपने लक्ष्य के लिए पहले से ज्यादा फोकस्ड महसूस कर सकते हैं. 2026 की शुरुआत में बनने वाला यह योग लोगों के अंदर पावरफुल निर्णय लेने की ताकत जगाता है. लंबे समय से अटके प्रमोशन, नई नौकरी या करियर में बदलाव जैसे मौके तेजी से मिल सकते हैं. सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, खेल, रियल एस्टेट, राजनीति और प्रशासनिक क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह एक गोल्डन पीरियड साबित हो सकता है.
पैसों के लेन-देन में सावधानी रखना जरूरी होगा, लेकिन निवेश, नए प्रोजेक्ट शुरू करने या प्रॉपर्टी बेचने-खरीदने में फायदा मिलने के बढ़िया संकेत हैं.
किन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा?
1. मेष राशि
मंगल इस राशि का स्वामी है, इसलिए आपके लिए यह समय डबल इंजन की तरह काम करेगा. साल की शुरुआत में ही करियर में तेज़ी आएगी. प्रमोशन के आसार बनेंगे और बिजनेस में नई डील हाथ में आ सकती है. अटके हुए काम पूरे होंगे और समाज में आपकी इमेज मजबूत बनेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में मोटा फायदा मिल सकता है. अगर कोई कोर्ट-कचहरी का मामला चल रहा है तो राहत मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.
2. सिंह राशि
सूर्य आपका स्वामी है, इसलिए यह युति आपके लिए शानदार साबित हो सकती है. ऑफिस में आपका दबदबा बढ़ेगा और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. टीम लीडर बनना, कोई खास प्रोजेक्ट मिलना या अचानक जिम्मेदारी बढ़ना -यह सब पॉजिटिव साइड में जाएगा. जो लोग मीडिया, प्रशासन, पॉलिटिक्स, मैनेजमेंट या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय ग्रोथ लेकर आएगा. विदेश यात्रा या ट्रांसफर का भी योग है, जो फायदा दे सकता है.
3. धनु राशि
आपके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं. भाग्य का साथ मिलेगा और लंबे समय से जो काम अटक गए थे, वो तेजी से आगे बढ़ेंगे. प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए यह अच्छा टाइम है. विदेश में पढ़ाई या जॉब का सपना पूरा होने के संकेत हैं. यात्रा से धन लाभ हो सकता है और नए रिलेशन भी फायदा दिला सकते हैं. इस युति से आपकी सोच पॉजिटिव होगी, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी महसूस होगी.
इस समय में क्या सावधानी और क्या उपाय?
चूंकि दोनों ग्रह अग्नि तत्व से जुड़े हैं, इसलिए गुस्सा बढ़ सकता है और कभी-कभी मूड अचानक खराब हो सकता है. इसलिए इस समय जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. वाणी पर कंट्रोल रखें और रिश्तों में फालतू टकराव से दूर रहें.
सरल उपाय जो मदद करेंगे:
-रोज सुबह सूर्य को जल चढ़ाएं.
-मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ें.
-जरूरतमंद को लाल वस्त्र या लाल फल का दान करें.
-मंगलवार को किसी को बिना वजह नाराज न करें.
-घर में अनावश्यक बहस या लड़ाई से बचें.
इन उपायों से सूर्य और मंगल दोनों की ऊर्जा अनुकूल बनती है और आपको फायदा मिलने में आसानी होती है.