Aaj ka dhanu Rashifal 1 january 2026: धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन है साल का पहला दिन, होगा धन लाभ, जीवनसाथी से हो सकता है विवाद

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 1 january 2026: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी खटास आ सकती है. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छे से व्यवहार करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आप अपने परिवार या ससुराल के साथ किसी भी तरह के विवाद से….

धनु राशि के लिए बेहतरीन है साल का पहला दिन, होगा धन लाभ

जमुई. 1 जनवरी 2026 को साल के पहले दिन आज धनु राशि की जातकों को कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है. आज के दिन उनकी खुशियां बढ़ने वाली हैं, साथ ही आज के दिन धनु राशि के जातकों को और भी कई फायदे होने वाले हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि 1 जनवरी 2026 के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं तथा गुरु से द्वादश भाव में होकर सुनफा योग का निर्माण होगा. आज के दिन कई राशि के जातकों को धन लाभ होगा और उन्हें कई तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होने वाली है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर भी आज बनने वाले इस योग का असर देखने को मिलेगा. आज के दिन कारोबार में धनु राशि के जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है.

आज व्यापारियों की होने वाली है चांदी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए साल का पहला दिन काफी बेहतर रहने वाला है. खासकर व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी बेहतर होगा. उन्हें बड़ा मुनाफा होगा. आज धन लाभ की प्रचुर संभावना बन रही है. जो लोग कारोबार से जुड़े हैं आज उन्हें कोई नया ऑफर मिलने वाला है. साथ ही आज उन्हें कोई बड़ी डील साइन करने में सफलता मिल सकती है. धनु राशि के जातक अगर निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन काफी अच्छा है. आपके द्वारा आज किया गया निवेश आपको भविष्य में बड़ा फायदा करवा सकता है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत है. आज आप अपना कोई भी निर्णय बिना सोच विचार के ना लें.

वैवाहिक जीवन में आ सकती है खटास
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज थोड़ी खटास आ सकती है. आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ काफी अच्छे से व्यवहार करने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आप अपने परिवार या ससुराल के साथ किसी भी तरह के विवाद से बचें नहीं तो आपके रिश्ते खराब होंगे. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु को घी का दीप जलाना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आपको सफलता मिलेगी, जिससे आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ अंक दो रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु राशि के लिए बेहतरीन है साल का पहला दिन, होगा धन लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP