दिल्ली पुलिस में पहली बार रिटायर्ड कर्मियों को मानद पदोन्नति मिली

Share to your loved once


Last Updated:

दिल्ली पुलिस ने 31 दिसंबर 2025 को पहली बार 137 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को मानद पदोन्नति देकर आदर्श ऑडिटोरियम में सम्मानित किया, जिसमें सतीश गोलछा और विनय कुमार सक्सेना शामिल रहे.

दिल्ली पुलिस के इतिहास में 31 दिसंबर 2025 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के इतिहास में 31 दिसंबर 2025 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया. पुलिस मुख्यालय स्थित आदर्श ऑडिटोरियम में पहली बार सेवानिवृत्ति के दिन पुलिसकर्मियों को मानद पदोन्नति देकर सम्मानित किया गया. इस भव्य पिपिंग सेरेमनी में 137 पुलिसकर्मियों को उनके सेवा जीवन की अंतिम पारी में गौरवपूर्ण सम्मान मिला.

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली पुलिस आयुक्त श. सतीश गोलछा IPS ने की. उन्होंने कांस्टेबल से लेकर सब-इंस्पेक्टर रैंक तक के सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को उनके अगले उच्च मानद पद की बैज पहनाकर सम्मानित किया. जैसे ही बैज लगाए गए. पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा और कई आंखें भावुक हो गईं.

यह ऐतिहासिक पहल दिल्ली के उपराज्यपाल श. विनय कुमार सक्सेना की स्वीकृति के बाद संभव हो सकी. मानद रैंक प्रमोशन योजना को हाल ही में पुलिस मुख्यालय में आयोजित DGsP और IGsP कॉन्फ्रेंस 2025 के फॉलोअप वर्कशॉप के दौरान औपचारिक रूप से घोषित किया गया था. इस योजना के तहत कांस्टेबल से सब-इंस्पेक्टर तक के कर्मियों को रिटायरमेंट के दिन मानद पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पुलिस आयुक्त HRD श. रॉबिन हिबू IPS के स्वागत भाषण से हुई. उन्होंने मुख्य अतिथि और मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत करते हुए इस ऐतिहासिक आयोजन की पृष्ठभूमि और उद्देश्य को साझा किया.

अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने लंबे समय से यह महसूस किया कि कई कर्मी अपनी पूरी सेवा ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने के बावजूद पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं. इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्ति के दिन मानद रैंक देने का प्रस्ताव तैयार किया गया. उन्होंने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल दिल्ली का आभार व्यक्त किया.

CP दिल्ली ने 137 पुलिसकर्मियों की वर्षों की सेवा, त्याग और समाज के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल और सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल एक बैज नहीं. बल्कि पूरी सेवा यात्रा की पहचान है.

पुलिस आयुक्त ने इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष पुलिस आयुक्त HRD श. रॉबिन हिबू. संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय सुश्री सुमन गोयल. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पर्सनल श. संजय भाटिया. DCP मुख्यालय IV श. राकेश पावेरिया और प्रमोशन सेल की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की.

कार्यक्रम का समापन संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय सुश्री सुमन गोयल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी. सम्मानित पुलिसकर्मी और उनके परिजन मौजूद रहे. यह दिन न केवल सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बल्कि दिल्ली पुलिस के इतिहास के लिए भी एक गर्वपूर्ण और भावनात्मक क्षण बन गया.

About the Author

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

homecrime

दिल्ली पुलिस के इतिहास में 31 दिसंबर 2025 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP