Aryan Juyal and rinku singh shine: आर्यन जुयाल के नाबाद 150 रन और रिंकू सिंह की कप्तानी पारी से जीता उत्तर प्रदेश

Share to your loved once


Last Updated:

Aryan Juyal and rinku singh shine: उत्तर प्रदेश ने आर्यन जुयाल के नाबाद 150 रन की मदद से बारिश से प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी मैच में वीजेडी सिस्टम से असम को 58 रन से हराकर ग्रुप बी में टॉप पोजिशन बनाए रखा. कप्तान रिंकू सिंह की कप्तानी पारी ने भी यूपी की जीत में अहम भूमिका निभाई.

आर्यन जुयाल के नाबाद 150 रन और रिंकू सिंह की कप्तानी पारी से जीता उत्तर प्रदेशरिंकू सिंह का विजय हजारे ट्रॉफी में गरज रहा बल्ला.

राजकोट.  उत्तर प्रदेश ने आर्यन जुयाल के नाबाद 150 रन की मदद से बुधवार को बारिश से प्रभावित विजय हजारे ट्रॉफी मैच में वीजेडी सिस्टम से असम को 58 रन से हराकर ग्रुप बी में टॉप पोजिशन बनाए रखा. असम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की जिसमें कप्तान सुमित घडीगांवकर ने 86 गेंद में 101 रन बनाए और सिबशंकर रॉय ने 83 गेंद में 82 रन बनाए. लेकिन जीशान अंसारी (तीन विकेट) और विप्रज निगम (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने असम की टीम 48.4 ओवर में 308 रन पर ऑल आउट हो गई.

लक्ष्य का पीछा करते हुए जुयाल ने 140 गेंद में 15 चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद 150 रन बनाए. पिछले तीन मैचों में उन्होंने दो बार 80 और 134 रन भी बनाए थे. वह अभी विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं क्योंकि यह जिम्मेदारी ध्रुव जुरेल के पास है. जुयाल को प्रियम गर्ग का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 53 गेंद में 52 रन बनाए और कप्तान रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 37 रन बनाए. जब बारिश के कारण खेल रुका तो उत्तर प्रदेश ने 42 ओवर में दो विकेट पर 291 रन बना लिए थे और वीजेडी सिस्टम से उन्हें विजेता घोषित किया गया.

रिंकू सिंह का विजय हजारे ट्रॉफी में गरज रहा बल्ला.

मुकेश कुमार और आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी से बंगाल ने जम्मू कश्मीर को कम स्कोर वाले मैच में नौ विकेट से हरा दिया. गेंदबाजी करते हुए मुकेश (चार विकेट) और आकाश (चार विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया और मोहम्मद शमी ने दो विकेट लिए जिससे जम्मू कश्मीर की टीम 20.4 ओवर में सिर्फ 63 रन पर सिमट गई. सिर्फ कप्तान पारस डोगरा (19) और शुभम खजूरिया (12) ही दहाई तक पहुंचे जबकि तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. अभिषेक पोरेल (30) और सुदीप कुमार घरामी (25) ने 9.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर बंगाल को तीसरी जीत दिलाई और टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई.

तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने चार विकेट लेकर विदर्भ को चंडीगढ़ पर आठ विकेट से जीत दिलाई जो टूर्नामेंट में उनकी तीसरी जीत थी. नालकंडे (तीन विकेट), नचिकेत भुटे (दो विकेट) और दीपेश परवानी (दो विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी की जिससे चंडीगढ़ की टीम 29.1 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट हो गई. चंडीगढ़ की शुरुआत खराब रही और आठ गेंद में तीन विकेट गिर गए जिससे स्कोर तीन विकेट पर चार रन हो गया.

चंडीगढ़ के पांच बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए. अर्शलान खान (27), निखिल ठाकुर (17) और तरनप्रीत सिंह (17) ने पारी संभालने की कोशिश की और संयम सैनी (36) ने थोड़ा संघर्ष किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए अथर्व तायडे ने नाबाद 43 रन और ध्रुव शोरे ने 43 रन बनाए जिससे विदर्भ ने 22.3 ओवर में मैच जीत लिया. ग्रुप के एक और मैच में बड़ौदा ने हाई स्कोरिंग मैच में हैदराबाद को 37 रन से हराया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अमित पासी (127), नित्य पंड्या (122) और क्रुणाल पंड्या (109) ने शानदार शतक लगाए जिससे बड़ौदा ने चार विकेट पर 417 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम अभिरथ रेड्डी (130) और प्रग्नय रेड्डी (113) के शतकों के बावजूद 49.5 ओवर में 380 रन पर ऑल आउट हो गई.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

आर्यन जुयाल के नाबाद 150 रन और रिंकू सिंह की कप्तानी पारी से जीता उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP