Shan Masood Inzamam Ul Haq: टूट गया इंजमाम-उल-हक का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, शान मसूद बने सबसे तेज डबल सेंचुरियन
Last Updated:
Shan Masood Pakistan Double Century: शान मसूद ने 177 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी द्वारा बनाई गई सबसे तेज डबल सेंचुरी लगा दी. शान मसूद से पहले 188 गेंदों पर इंजमाम-उल-हक ने 1992 में तो उससे पहले मोहम्मद इखलाक ने 2024 में 199 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था.
शान मसूद ने इंजमाम उल हक को पछाड़ाकराची: पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने 177 गेंद पर दोहरा शतक पूरा करके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज के सबसे तेज दोहरे शतक का नया रिकॉर्ड बनाया. मसूद ने दिग्गज बल्लेबाज इंजमाम-उल-हक के तीन दशक पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा. मसूद ने प्रेसिडेंट्स कप विभागीय टूर्नामेंट के पहले दिन सुइ नॉर्दर्न गैस की तरफ से खेलते हुए सहार एसोसिएट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.
इंजमाम ने 1992 में बनाया था रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम के नाम था, जिन्होंने 1992 में इंग्लैंड के दौरे के एक मैच में 188 गेंदों में दोहरा शतक बनाया था. रविवार को मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक मसूद 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद थे. पाकिस्तान की धरती पर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड अब भी भारत के वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने 2006 में लाहौर टेस्ट में 182 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था.
कौन हैं शान मसूद?
शानी के नाम से मशहूर 36 साल के शान मसूद का जन्म 14 अक्टूबर 1989 को कुवैत में हुआ था. एक मजबूत और तकनीकी रूप से मजबूत लेफ्ट हैंड बैटर शान मसूद ने जूनियर लेवल के क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह बनाई थी. वह टेस्ट टीम की बैटिंग अटैक के जान हैं. 13 साल की उम्र में आकिब जावेद को प्रभावित करने के बाद उन्हें 2002 में अंडर-15 एशिया कप के लिए चुना गया था. 2007 में अपने प्रथम श्रेणी के डेब्यू मैच में उन्होंने कराची के लिए 54 रन बनाए और असद शफीक के साथ सलामी विकेट के लिए 154 रन की साझेदारी की. इसके बाद इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया. 2009 में स्टैमफोर्ड स्कूल के लिए खेलते हुए 103 के औसत से 1237 रन बनाए, जो स्कूल का रिकॉर्ड था. उन्होंने डरहम यूनिवर्सिटी के लिए तीन प्रथम श्रेणी के मैच भी खेले, जिनमें उन्होंने लियाम प्लंकेट, ग्राहम ओनियंस और अजमल शहजाद जैसे गेंदबाजों का सामना किया. पाकिस्तान लौटने पर मसूद का 2012-13 का घरेलू सीजन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने 54.30 के औसत से 543 रन बनाए। नतीजतन 2013 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ओपनिंग करने का मौका मिला.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें