Rashifal 2026 । राशिफल 2026 मेष से तुला का वार्षिक भविष्य, करियर व सेहत
Rashifal 2026: नया साल 2026 दस्तक दे चुका है और इसके साथ ही हर किसी के मन में यह सवाल है कि आने वाला साल जिंदगी में क्या बदलाव लेकर आएगा. करियर, पैसा, सेहत, शादी, विदेश यात्रा और व्यापार को लेकर लोगों की उम्मीदें बढ़ जाती हैं. इसी को लेकर न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में देश के जाने माने ज्योतिषाचार्यों ने साल 2026 को लेकर मेष राशि से लेकर तुला राशि तक का विस्तृत राशिफल बताया है. ज्योतिषाचार्य शैलेश तिवारी, ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा, ज्योतिषाचार्य राज कुमार शास्त्री, ज्योतिषाचार्य डॉ वाई राखी, ज्योतिषाचार्य अनिल वत्स और ज्योतिषाचार्य नंदिता पांडेय ने ग्रहों की चाल और ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर बताया कि किन राशियों के लिए 2026 खुशियां लेकर आएगा और किन लोगों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी.
मेष राशि 2026
ज्योतिषाचार्य शैलेश तिवारी के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 ऊर्जा से भरा रहेगा. हालांकि शनि की साढेसाती इस साल भी बनी रहेगी लेकिन इसके बावजूद आत्मविश्वास और काम करने की ताकत बनी रहेगी. हनुमान जी की विशेष कृपा से स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. नौकरी करने वालों के लिए साल लाभकारी रहेगा लेकिन शेयर बाजार और जोखिम भरे निवेश में सावधानी जरूरी है. छात्रों के लिए यह साल सफलता देने वाला साबित हो सकता है.
वृषभ राशि 2026
ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा बताती हैं कि वृषभ राशि के लिए 2026 गोल्डन पीरियड जैसा रहेगा. शादी और संतान सुख के योग बन रहे हैं. स्टूडेंट्स के लिए यह साल खास तौर पर उपलब्धियों से भरा रहेगा. करियर में ग्रोथ और आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी.
मिथुन राशि 2026
मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 थोड़ा मिश्रित रह सकता है. छात्रों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. व्यापारियों को महंगाई और बाजार की चाल पर नजर रखनी जरूरी है. सोना और चांदी के कारोबार में उतार चढ़ाव रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स के साथ संबंध संभालकर रखने की सलाह दी गई है.
कर्क राशि 2026
ज्योतिषाचार्य डॉ वाई राखी के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए 2026 बेहद शुभ रहने वाला है. नौकरी छोड़कर व्यापार करने वालों को सफलता मिल सकती है. विदेश यात्रा, वीजा और घर खरीदने के योग बन रहे हैं. शादी के इच्छुक लोगों के लिए भी यह साल खुशखबरी लेकर आएगा. कुल मिलाकर यह साल कर्क राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा.
सिंह राशि 2026
सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 नाम और सम्मान बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. विदेश से जुड़े काम, टेक्नोलॉजी और एआई जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. हालांकि ऑफिस में बॉस के साथ रिश्ते संभालकर रखने की सलाह दी गई है.
कन्या राशि 2026
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर शुभ फल देगा. नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. करियर में ग्रोथ होगी और सिंगल लोगों के लिए शादी के संकेत हैं. परिवार की किसी महिला सदस्य का सहयोग लाभदायक साबित होगा. हालांकि शुरुआत में मन थोड़ा भ्रमित रह सकता है इसलिए बोलचाल में संयम जरूरी है.
तुला राशि 2026
ज्योतिषाचार्य शैलेश तिवारी के अनुसार तुला राशि वालों के लिए साल 2026 की शुरुआत में खर्चों पर नियंत्रण जरूरी रहेगा. लग्जरी लाइफस्टाइल पर ब्रेक लग सकता है. छात्रों के लिए समय अच्छा है और रियल एस्टेट तथा सोने चांदी के कारोबार से जुड़े लोगों को साल की शुरुआत में लाभ मिल सकता है. डॉक्टर समुदाय से जुड़ा कोई बड़ा शोध भारत को वैश्विक पहचान दिला सकता है.
कुल मिलाकर क्या कहता है साल 2026
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल 2026 ग्रहों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए उन्नति और सफलता लेकर आएगा. जहां कुछ लोगों को धैर्य और सावधानी से काम लेने की जरूरत होगी वहीं कई राशियों के लिए यह साल नई शुरुआत और नए मौके देगा.