जंगल से गांव तक हाथियों का आतंक, पंपिंग सेट तोड़े और खेत किए तबाह
Pilibhit Latest News : जनपद में नेपाल से आने वाले जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार रात नेपाली हाथियों के झुंड ने मरौरी गांव में घुसकर किसानों की फसलों और कृषि उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचाया. अचानक हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश का माहौल है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर निगरानी बढ़ा रही है, जबकि किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं.