Daily lucky tarot reading horoscope 1 January 2026 | Daily Lucky Tarot Horoscope | दैनिक लकी टैरो राशिफल 1 जनवरी 2026 | साल 2026 के पहले दिन शुभ योग का अद्भुत संयोग, कन्या समेत 5 राशियों की चारों तरफ से मिलेंगी खुशियां और धन
Daily Lucky Tarot Horoscope 1st January 2026: कल साल 2026 की पहली 1 तारीख और गुरुवार का दिन है. गुरुवार का दिन लक्ष्मीपति भगवान विष्णु और ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह और आध्यात्मिकता के कारक ग्रह गुरु देव को समर्पित है. साल 2026 के पहले दिन चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि वृषभ में संचार करेंगे और दक्षिण दिशा की तरह दिशा शूल लगने वाला है. साथ ही कल शुभ योग, रवि योग, शुक्ल योग का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे साल के पहले दिन 2026 का महत्व और भी बढ़ गया है. शुभ योग का लाभ 1 जनवरी को कन्या, धनु, कुंभ समेत 5 टैरो कार्ड्स राशिफल वालों को मिलने वाला है. इन टैरो कार्ड्स वाले कल पूरी तरह सकारात्मक रहेंगे और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आइए जानते हैं साल 2026 का पहला दिन इन टैरो कार्ड्स राशिफल वालों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष (ऐस ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो राशिफल (Aries Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. साल के पहले दिन मेष राशि वाले काफी खुश नजर आएंगे और माता पिता का आशीर्वाद भी लेंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातक, जो साल के पहले दिन भी काम कर रहे हैं, उनका ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा और सभी को नए साल की शुभकामनाएं भी देंगे. आपके रास्ते में आने वाले अवसर आपकी क्षमताओं को उजागर करेंगे और आप उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए आपने जिन चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना किया है, अब उनके सकारात्मक परिणाम मिलने वाले हैं. इस राशि के व्यापारियों को नए साल की वजह से अच्छा लाभ होगा, जिसकी वजह से पूरे दिन व्यस्तता बनी रहेगी. अगर आप मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस मामले में साल का पहला दिन आपको शुभ समाचार भी देगा.
मिथुन (ऐस ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Gemini Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 का पहला दिन मिथुन राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है. मिथुन राशि वाले साल 2026 के पहले दिन धार्मिक स्थल पर जाकर ईश्वर का आशीर्वाद लेंगे और परिवार में भी नए नए पकवान बन सकते हैं. अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो शुभ योग का प्रभाव मिलेगा और भविष्य में भी अच्छा लाभ होगा. सभी के साथ नए साल के पहले दिन अच्छे संबंध रहेंगे और कई लोगों से नए साल की शुभकामनाएं भी मिलेंगी. प्रोफेशनल जीवन में सम्मान और पहचान पाने के मौके भी मिल सकते हैं और बच्चों से जुड़े किसी भी मुद्दे को सुलझाया जा सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस के काम की उपलब्धियों को पहचाना जाएगा और आपको मनचाहा प्रमोशन मिल सकता है. साथ ही आपके रोमांटिक रिश्तों में सफलता मिल सकती है और आपका परिवार शादी के लिए मंजूरी दे सकता है.
कन्या (फाइव ऑफ़ स्वॉर्ड्स) का टैरो राशिफल (Virgo Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 का पहला दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है. कन्या राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और ईश्वर की कृपा से पहले ही दिन धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिन पर आप काम भी करना शुरू कर देंगे. आपके आसपास का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा और परिवार में सभी सदस्य काफी खुश नजर आएंगे. माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के साथ नए साल के पहले दिन किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं. अपने प्रियजन व दोस्तों को नए साल की बधाईयां देंगे और पूरी तरह पार्टी मूड में भी नजर आएंगे. आप कुछ ऐसा काम करने के बारे में सोच सकते हैं, जिसमें आपकी सच में दिलचस्पी हो और कमाई के साधन भी बढ़ें. आपके पिता की सलाह आपको कुछ नया शुरू करने में मदद कर सकती है.
धनु (द एम्परर) का टैरो राशिफल (Sagittarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन धनु राशि वालों को हर तरह से नए साल की शुभकामनाएं मिलेंगे और आप सकारात्मक मूड में रहेंगे. आपके आसपास सब अच्छा होगा और सभी की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे. साल के पहले दिन धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए धार्मिक स्थल भी जाएंगे. धनु राशि वाले साल के पहले दिन परिजनों के लिए कुछ अच्छा सरप्राइज प्लान कर सकते हैं, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. लव लाइफ की बात करें तो इस राशि के जातक कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं और पार्टनर की तरफ से कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है. आप ऐसे लोगों से दोस्ती कर सकते हैं, जिनकी सोच दूसरों से अलग है. साथ ही वे आपके काम में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं.
कुंभ (फाइव ऑफ़ कप्स) का टैरो राशिफल (Aquarius Lucky Tarot Rashifal)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, साल 2026 के पहले दिन कुंभ राशि वाले सुबह से ही काफी खुश नजर आएंगे और किसी से अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है. आपका जीवनसाथी नया काम शुरू करने में आपका साथ दे सकता है और आप अपनी खुशी दूसरों के साथ बांटेंगे. आप सामाजिक कल्याण के लिए दोस्तों के साथ कुछ गतिविधियों पर चर्चा कर सकते हैं और आप नए अवसर पाने की कोशिश करेंगे. पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में संतुलन बनाने की कोशिश करें. किसी एक को ज्यादा महत्व देने से दूसरे का महत्व कम हो सकता है. साल का पहला दिन परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे और घर पर नए नए पकवान का आनंद भी लेंगे. घर के छोटे बच्चों के साथ शाम के समय कहीं बाहर घूमने निकल सकते हैं, जिससे आप भी रिफ्रेश फील करेंगे. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे.