नए साल में OTT पर देखें ये सुपरहिट फिल्में, कूट-कूटकर भरा है फैमिली ड्रामा, 1 की तो टिकट मिलना हो गया था मुश्किल
Last Updated:
Family Drama Films: नए साल पर घर बैठे पूरे परिवार के साथ OTT पर देखना चाहते हैं फिल्में, तो सर्च करने में बिल्कुल समय मत बर्बाद कीजिए. हम आपके साथ फैमिली ड्रामा की एक ऐसी लिस्ट शेयर कर रहे हैं, जिनमें रिश्तों का खूबसूरत जोड़ दिखाया गया है. इन फिल्मों में टूटते संभलते रिश्तों की सच्चाई और उनसे मिलने वाला दर्द बखूबी दिखाया गया है.

नई दिल्ली. नए साल की शुरुआत अगर परिवार के साथ यादगार बनानी है, तो OTT पर मौजूद ये सुपरहिट फिल्में आपके लिए परफेक्ट चॉइस हैं. प्यार, रिश्तों, भावनाओं और हल्के-फुल्के ड्रामा से भरपूर ये फिल्में हर उम्र के दर्शकों को जोड़कर रखती हैं. दमदार कहानी और शानदार अभिनय के चलते इन फिल्मों को IMDb पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है, जो इन्हें न्यू ईयर वीकेंड के लिए और खास बना देती है.

इनमें पहली है अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की ‘बागबान’. फिल्म में एक बुज़ुर्ग पति-पत्नी की कहानी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. कैसे रिटायरमेंट के बाद उनके बच्चे उन्हें अकेला छोड़ देते हैं. बच्चों को माता-पिता की जरूरत समझ नहीं आती और पैसों व जिम्मेदारी से बचते फिरते हैं. अपने मां-बाप तक को बांट देता है. इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

दूसरी है सलमान खान माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके हैं कौन’. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक बड़े परिवार की जड़े घर के सबसे बड़े शख्स से जुड़ी होती है. फिल्म में शादी, रस्में और घर की खुशियां दिखाई गई हैं, एक ऐसा घर जहां भरा पूरा परिवार मिलजुलकर रहता है. इस फिल्म की कहानी में प्यार और त्याग की परीक्षा भी दिखाई गई है. फिल्म सिखाती है कि रिश्तों से बढ़कर आपके लिए कुछ भी नहीं. आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे देख सकते हैं. इस फिल्म की रिलीज के बाद इसकी टिकट तक मिलना मुश्किल हो गया था.
Add News18 as
Preferred Source on Google

तीसरी है, शाहिद कपूर और अमृता राव की ‘विवाह’. फिल्म में अरेंज मैरिज की कहानी दिखाई गई है. सगाई से शादी के बीच रिश्तों में कितना कुछ बदल सकता है, ये आप इस फिल्म में देख सकते हैं. परिवार का साथ और संस्कार फिल्म का अहम हिस्सा है. मुश्किल वक्त कैसे लड़की के ससुराल वाले उनका साथ निभाते हैं, ये फिल्म में बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं.

चौथी है ‘कभी खुशी कभी गम’. एक अमीर परिवार की कहानी वाली ये फिल्म, जिसमें एक अमीर आदमी के घमंड और परंपराओं की वजह पूरा हस्ता खेलता परिवार बिछड़ जाता है. घर के मुखिया अपने बेटे की लव मैरिज को नहीं मानते और इसी कारण बेटा घर से दूर हो जाता है. फिल्म दर्शाती है कि माफी, समझदारी और आपस में बात करने से रिश्ते सुधर सकते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

छठी है सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ-साथ है. फिल्म में एक बड़े परिवार की कहानी है, एक भरा पूरा परिवार जो मिलजुकर रहता है. लेकिन कुछ गलतफहमियों और चाल की वजह से घर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

सूरज बड़जात्या ही फिल्म मैंने प्यार किया. यूं तो ये रोमांटिक फिल्म हैं, लेकिन एक दम साफ सुथरी फिल्म जिसे आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. फिल्म में एक अमीर और गरीब घर के दो दोस्ती की कहानी की सच्चाई दिखाई गई है.