‘तुमने मुझे रुला दिया’, ‘इक्कीस’ देख रो पड़े अरुण खेत्रपाल के भाई, अगस्त्य नंदा को लगाया गले, बोले- वेल डन
Last Updated:
अगस्त्य नंदा की ‘इक्कीस’ में अरुण खेत्रपाल की भूमिका ने उनके रीयल भाई मुकेश खेत्रपाल को भावुक कर दिया. स्क्रीनिंग के बाद सामने पीवीआर सिनेमाज ने एक वीडियो शेयर किया, मुकेश खेत्रपाल ने अगस्त्य नंदा को गले लगाते हुए कहा कि फिल्म ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया. श्रीराम राघवन निर्देशित यह फिल्म 1 जनवरी 2026 को रिलीज होगी.
अरुण खेत्रपाल के छोटे भाई मुकेश खेत्रपाल ने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद अपनी भावनाओं को जाहिर किया. नई दिल्ली. अगस्त्य नंदा की आने वाली फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर इमोशनल माहौल उस वक्त देखने को मिला, जब मुंबई में हुई एक स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के छोटे भाई मुकेश खेत्रपाल फिल्म देखकर भावुक हो गए. नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन की इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान दुश्मन के 10 टैंकों को तबाह कर वीरगति पाई थी.
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बसंतर की लड़ाई में अदम्य साहस दिखाने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ अब रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म कल यानी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
‘तुमने मुझे रुला दिया’
स्क्रीनिंग के बाद सामने पीवीआर सिनेमाज ने एक वीडियो शेयर किया, मुकेश खेत्रपाल ने अगस्त्य नंदा को गले लगाते हुए कहा कि फिल्म ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया. उन्होंने कहा, ‘तुमने मुझे रुला दिया. मेरे दिमाग में जो यादें थीं उन्हें फिर से जीने पर मजबूर कर दिया. ट्रेलर से कहीं ज्यादा असरदार फिल्म है. 10, 20 या 100 गुना ज्यादा.’ उन्होंने अगस्त्य से कहा, ‘तुम जो भी हो, पर अब जीवन भर अरुण रहोगे. ये पहचान तुमसे कोई नहीं छीन सकता. वेल डन!’ और फिर उन्हें गले लगा लिया.
View this post on Instagram