दादी की विधि से तिल के लड्डू रेसिपी | Til Laddu Traditional Recipe Makar Sankranti Special

Share to your loved once


Last Updated:

Til Laddu Traditional Recipe Makar Sankranti Special: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही पारंपरिक तिल के लड्डू बनाने का दौर शुरू हो गया है. दादी सुशीला देवी के अनुसार तिल को भूनकर और गुड़ की चाशनी में मिलाकर बनाए गए ये लड्डू ठंड से बचाते हैं और शरीर को ताकत देते हैं. यह बिना मशीन की एक शुद्ध देसी विधि है.

ख़बरें फटाफट

जालौर. सर्दियों की शुरुआत होते ही घरों और बाजारों में तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की खुशबू फैलने लगती है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है. वैसे-वैसे घरों में देसी चीज़ें बननी शुरू हो जाती हैं. इन्हीं में सबसे खास होते हैं तिल के लड्डू. जिन्हें मकर संक्रांति से कई दिन पहले ही गृहणियाँ घर पर बनाकर रख लेती हैं. सर्दियों में रोज़मर्रा के खाने के साथ ये लड्डू शरीर को गर्म रखने और ताकत बनाए रखने में मदद करते हैं.

दादी-नानी के जमाने से तिल के लड्डू सर्दियों की पहचान रहे हैं. जालौर की सुशीला देवी बताती हैं कि पहले जब बाजार की मिठाइयाँ इतनी आम नहीं थीं. तब घरों में ही तिल. गुड़ और घी से ये पौष्टिक लड्डू बनाए जाते थे. आज भी कई परिवारों में सर्दियों की शुरुआत होते ही इस परंपरा को बड़े उत्साह से निभाया जाता है.

लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
तिल के लड्डू बनाने की विधि बेहद सरल लेकिन धैर्य वाली है:

  • तिल की सिकाई: सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूना जाता है. इसे लगातार चलाना जरूरी है ताकि तिल जलें नहीं.
  • गुड़ की चाशनी (पेत): तिल भूनने के बाद अलग बर्तन में गुड़ को पिघलाकर उसकी पेत तैयार की जाती है.
  • मिश्रण और तैयारी: पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल डालकर अच्छी तरह मिलाया जाता है.
  • लड्डू बांधना: मिश्रण के हल्का गर्म रहते ही हाथों में देसी घी लगाकर गोल-गोल लड्डू तैयार किए जाते हैं. ठंडे होने पर ये पूरी तरह जम जाते हैं और खाने के लिए तैयार हो जाते हैं.

सेहत और संस्कृति का मेल
मकर संक्रांति पर तिल का विशेष महत्व है. लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये पूरी सर्दी में फायदेमंद हैं. तिल और गुड़ का संयोजन शरीर को अंदरूनी गर्माहट देता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. इन लड्डुओं को लंबे समय तक स्टोर करके रखा जा सकता है. जिससे ये सर्दियों का सबसे पसंदीदा स्नैक बने रहते हैं.

About the Author

vicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

homelifestyle

सिर्फ 3 चीजों से घर पर तैयार करें ये देसी मिठाई! मकर संक्रांति पर मेहमान भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP