Maharashtra Politics LIVE | BMC Chunav Live | Local Body Election | महाराष्ट्र लोकल बॉडी चुनाव में खेला ही खेला, महायुति में भी फूट, BJP के ऐलान से हलचल | Maharashtra politics local body election live Brihanmumbai Municipal Corporation bmc chunav mahayuti mva bjp ncp congress shiv sena
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Maharashtra Politics LIVE: माहारष्ट्र में इन दिनों लोकल बॉडी इलेक्शन की गतिविधियां अपने चरम पर हैं. कहीं विपक्ष तो कहीं सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार देखने को मिल रही है. बीएमसी चुनाव पर सबकी निगाहें टिकी हैं. ठाकरे परिवार में सालों बाद एकता देखने को मिली है. भाजपा और कांग्रेस के स्टैंड से चुनावी समीकरण दिलचस्प हो चुके हैं.
Maharashtra Politics LIVE: महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय और नगर निगम के चुनाव को लेकर गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं. (फाइल फोटो) Maharashtra Politics LIVE: मुंबई में 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. एक ओर जहां पार्टियां उम्मीदवारों की सूची और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरदचंद्र पवार) मुंबई में बड़े संकट का सामना कर रही है. पार्टी में लगातार इस्तीफों और नेताओं के पाला बदलने से एनसीपी (एसपी) का संगठन कमजोर पड़ता दिख रहा है. वहीं, लातूर से भी बड़ी खबर सामने आई है. भाजपा ने सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर घटक दलों को मुश्किल में डाल दिया है. सत्तारूढ़ महायुति औैर विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) में खेमेबंदी के साथ ही जोड़-तोड़ का खेल भी लगातार जारी है.
बीएमसी चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है. बीते कुछ दिनों में एनसीपी (एसपी) के कई प्रमुख नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. पुणे शहर अध्यक्ष प्रशांत जगताप के कांग्रेस में जाने के तीन दिन बाद ही मुंबई अध्यक्ष राखी जाधव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. जाधव के 131 नंबर वार्ड (घाटकोपर) से चुनाव लड़ने की संभावना है, जहां से वह 2017 में अविभाजित एनसीपी की ओर से नगरसेवक रह चुकी हैं. सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन में एनसीपी (एसपी) को केवल 5 से 10 सीटें मिलने की पेशकश से वह नाराज थीं, जबकि पार्टी कम से कम 30 सीटों की मांग कर रही थी. राखी जाधव से पहले भी मुंबई में पार्टी के कई नेता एनसीपी (अजित पवार) में शामिल हो चुके हैं. इनमें पूर्व नगरसेवक धनंजय पिसाल, नेता मनीष दुबे, पूर्व नगरसेवक मनीषा राहाते और महासचिव अशोक पांचाल शामिल हैं. एक अन्य नेता नितिन देशमुख ने भी टिकट की कोशिश के बाद चुनावी दौड़ से हटने का फैसला किया. सोमवार को एनसीपी (एसपी) ने मुंबई के लिए सिर्फ सात उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिससे पार्टी की सीमित तैयारी साफ झलकती है.
15 जनवरी को वोटिंग और 16 के नतीजे
बीएमसी चुनाव में मुकाबला पहले की तुलना में कहीं ज्यादा जटिल और मल्टीपोलर हो गया है. मुंबई के अलावा महाराष्ट्र की 28 अन्य नगर निगमों में भी 15 जनवरी को मतदान होगा और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे. बता दें कि बीजेपी और शिवसेना (शिंदे) ने बीएमसी चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया है. सीट बंटवारे के तहत बीजेपी 128 सीटों पर और शिवसेना 79 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर स्थानीय समीकरणों के आधार पर निर्णय होगा. इसके बाद बीजेपी ने 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें नए चेहरों, महिलाओं और कुछ अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है. उधर, शिवसेना (यूबीटी) और मनसे ने भी गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. शिवसेना (यूबीटी) ने अब तक 90 उम्मीदवारों को एबी फॉर्म दिए हैं. यह गठबंधन खासतौर पर मराठी बहुल इलाकों और मजबूत स्थानीय नेटवर्क वाले उम्मीदवारों पर फोकस कर रहा है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें