Shaheen Afridi: जमकर मार खाने के बाद शाहीन अफरीदी की BBL से विदाई, मुंह लटकाकर ऑस्ट्रेलिया से लौटेगा पाकिस्तान

Share to your loved once


Last Updated:

Shaheen Afridi out from BBL: पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी चोट लगने के बाद बिग बैश लीग से घर लौटेंगे. ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए एक मैच में फील्डिंग करते समय उनके घुटने चोट लग गई थी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेने के बाद फैसला लिया गया कि अफरीदी आगे के इलाज के लिए टूर्नामेंट छोड़कर पाकिस्तान लौटेंगे.

जमकर मार खाने के बाद अफरीदी की BBL से विदाई, मुंह लटकाकर लौटेगा पाकिस्तानचोट के चलते बिग बैश लीग से बाहर शाहीन अफरीदी.

नई दिल्ली. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन से विदाई हो गई है. अपने डेब्यू सीजन में अफरीदी ने ब्रिस्बेन हीट के लिए चार मुकाबले खेले, जिनमें उनकी जमकर कुटाई हुई. अब चोटिल होने के चलते इस पाकिस्तानी पेसर को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है. ब्रिस्बेन हीट ने खुद कन्फर्म किया है कि शाहीन अफरीदी को बिग बैश लीग के बीच में ही ऑस्ट्रेलिया से पाकिस्तान लौटना पड़ेगा. उन्हें गाबा में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ ब्रिस्बेन हीट की करीबी जीत के दौरान घुटने के चोट लगी थी.

अफरीदी ने टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने पर दुख जताया. उन्होंने कहा, ‘ब्रिसबेन के लिए खेलना मुझे बहुत अच्छा लगा और मुझे अफसोस है कि मैं टीम के साथ पूरा सीजन नहीं खेल पाऊंगा.’ उन्होंने इस दौरान मिले प्यार और समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया. अफरीदी ने कहा, ‘हीट के फैंस ने मुझे बहुत प्यार और समर्थन दिया, इसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं. टीम और उनकी शानदार मेहमाननवाजी के लिए भी धन्यवाद.’

चोट के चलते बिग बैश लीग से बाहर शाहीन अफरीदी.

अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि बिग बैश लीग एक शानदार चुनौती रही. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह चोट से उबरते समय भी टीम को सपोर्ट करते रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘BBL वैसा ही था जैसा मैंने सुना था, बहुत अच्छा और हुनर से भरा क्रिकेट. मुझे यहां खेलना बहुत पसंद आया. अब मैं अपनी चोट से उबरते हुए टीम के लिए दुआ करूंगा और उम्मीद है भविष्य में फिर मुलाकात होगी.’

कैसा रहा अफरीदी का प्रदर्शन?
अफरीदी ने कुल चार मैच खेले, जिसमें अपने डेब्यू मैच में उनकी खूब कुटाई हुई. 2.4 ओवर की गेंदबाजी के दौरान मेलबर्न के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में 43 रन जड़ दिए थे. इसके बाद दूसरे मैच में भी अफरीदी का हाल बेहाल रहा. पर्थ स्कॉचर्स इस मैच में भले ही उन्हें एक विकेट मिला, लेकिन 49 रन लुटाए. सिडनी थंडर के खिलाफ अपने तीसरे मुकाबले में अफरीदी ने 35 रन देकर एक विकेट चटकाया. वहीं, एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ मुकाबले में बिना कोई विकेट लिए 26 रन दिए.

शाहीन अफरीदी

ब्रिस्बेन हीट के सीईओ टेरी स्वेंसन ने अफरीदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पूरे समय बहुत पेशेवर रवैया दिखाया. उन्होंने कहा, ‘भले ही उनका सीजन वैसा खत्म नहीं हुआ जैसा वे चाहते थे, लेकिन वह पूरी तरह प्रोफेशनल रहे. हमें उन्हें ब्रिस्बेन और हीट में शामिल करके खुशी हुई.’ उन्होंने यह भी बताया कि टीम के युवा गेंदबाजों को अफरीदी से काफी कुछ सीखने को मिला और टीम के प्रदर्शन में उनका योगदान रहा. स्वेंसन ने कहा, ‘हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.’

टीम के कार्यवाहक कप्तान जेवियर बार्टलेट ने भी अफरीदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘शाहीन के साथ गेंदबाजी और मैच की परिस्थितियों को लेकर जो बातें हुईं, वे बहुत फायदेमंद रहीं. वह टीम में आसानी से घुल-मिल गए और उनके साथ खेलना बहुत अच्छा अनुभव रहा.’ अफरीदी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद, ब्रिस्बेन हीट अब उनकी जगह किसी नए खिलाड़ी की तलाश कर रही है. टीम सीजन में अपनी लय बनाए रखने पर ध्यान दे रही है, जबकि अफरीदी आगे की इंटरनेशनल जिम्मेदारियों के लिए फिट होने की तैयारी करेंगे.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

जमकर मार खाने के बाद अफरीदी की BBL से विदाई, मुंह लटकाकर लौटेगा पाकिस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP