aaj ka Mesh rashifal 31 december 2025 horoscope | today aries horoscope | love career business aries horoscope | आज का मेष राशिफल, 31 दिसंबर 2025

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 December 2025 : मेष राशि पर आज मंगल और चंद्रमा मेहरबान रहेंगे. मंगल आपको उत्साह, साहस और कार्यक्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा भावनाओं को गहराई देगा. बॉस आपसे खुश रहेंगे. आपके काम की तारीफ करेंगे. 2026 में नए मौके मिलेंगे. घर में उत्सव का माहौल रहेगा. कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार से रायशुमारी जरूर कर लें. पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य हो सकते हैं. अविवाहित लोगों के सामने बेहतर जीवनसाथी का प्रपोजल आ सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 31 December 2025/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए साल का आखिरी दिन बेहद फलकारी होगा. आज के दिन आर्थिक दशा मजबूत होगी. धन लाभ होगा. नौकरी में भी बॉस खुश रहेंगे. काम अच्छा होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम की वजह से तनाव में रहेंगे. उधार वापस मिलेगा और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. शादी की बात आगे बढ़ेगी. पुराने विवाद खत्म होने की संभावना है. आज माष पौष है. तिथि द्वादशी और नक्षत्र कृतिका है. पक्ष शुल्क है और योग साध्य है. सूर्योदय 7.13 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5.34 शायकाल पर होगा. आज शुभ मुहूर्त नहीं है. आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.

विन्ध्यधाम के ज्योतिष अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि पर आज मंगल के साथ चंद्रमा का भी प्रभाव रहेगा. मंगल ग्रह आपको उत्साह, साहस, कार्यक्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा भावनाओं को गहराई देगा. साल के अंतिम दिन आप चिंतन करेंगे और नए विचारों के साथ ही कुछ नया प्रयोग करने के बारे में सोचेंगे. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. रुका हुआ भुगतान व उधार वापस मिल सकता है. खर्च होंगे, लेकिन नियंत्रित रहेंगे. नौकरी में संतुलन बना रहेगा. बॉस और उच्चाअधिकारी आपसे खुश रहेंगे और कामों की तारीफ करेंगे. 2026 में नए अवसर मिलेंगे.

ये दिक्कतें करेंगी परेशान

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि का आज स्वास्थ्य ठीक रहने के योग हैं. मानसिक थकान दूर होगी. तनाव महसूस हो सकता है. पेट से जुड़ी हुई दिक्कतें हो सकती हैं, जो परेशान करेंगे. प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी. पार्टनर के साथ रिश्ते सामान्य हो सकते हैं. अविवाहित लोगों के सामने बेहतर जीवनसाथी का प्रस्ताव आ सकता है. लव लाइफ में जन्म-जन्मांतर के लिए एक होने को लेकर चर्चा होगी. परिवार के साथ वक्त बिताएंगे. बुजुर्गों का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा. घर में उत्सव का माहौल रहेगा. कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार से राय मिलेगी, जो लाभकारी साबित होगा.

जानें आज का उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 1 और भाग्यांक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल और सफेद होगा. यह आपके लिए शुभ फलदाई होगा. मेष राशि के जातक मंगल ग्रह को शांत करने के लिए पूजन करें और ॐ अं अंगारकाय नमः का 11 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब को भोजन कराएं. इससे लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

साल के आखिरी दिन खत्म होंगे मेष राशि के विवाद, शादी की बात आज आगे बढ़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP