पहले से ज्यादा डार्क होगी ‘द केरल स्टोरी 2’! कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई फिल्म की शूटिंग, इस दिन होगी रिलीज
Last Updated:
‘द केरल स्टोरी 2’ की शूटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हो चुकी है और यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. सीक्वल की कहानी भी केरल पर ही बेस्ड होगी. फिल्म की शूटिंग के दौरान नो फोन पॉलिसी को लागू किया गया था, जिससे की सेट से कुछ भी लीक न हो. फिल्म की शूटिंग सिक्योर और कंट्रोल्ड मोड में की गई. इतना नहीं फिल्म के सेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.
‘द केरल स्टोरी 2’ की शूटिंग पूरी हुई. (फोटो साभारः फिल्म पोस्टर)मुंबई. साल 2026 में कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल और थ्रीक्वल रिलीज होने वाले हैं. जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ के 29 साल बाद सनी देओल एक बार फिर इसके स्पिरिचुअल सीक्वल के साथ लौटेंगे. ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग भी चल रही है और यह भी अगले साल रिलीज होगी. अब इस लिस्ट में ‘द केरल स्टोरी 2’ का नाम भी जुड़ गया है. इसका पहला पार्ट 2023 में रिलीज हुआ था. फिल्म की कहानी केरल की कुछ महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें जबरन इस्लाम कबूल करवाकर इस्लामिक स्टेट में शामिल किया गया था.
‘द केरल स्टोरी’ को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया था और अदा शर्मा लीड रोल में थी. News18 Showsha को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि इसका सीक्वल की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इस बार फिल्म की कहानी और भी गंभीर और डार्क होगी. ‘द केरल स्टोरी 2’ के कास्ट और डायरेक्टर की जानकारी अभी छुपाकर रखी गई है. इंडस्ट्री के एक स्वतंत्र सूत्र ने बताया, “द केरल स्टोरी 2 की शूटिंग बेहद कंट्रोल्ड और सिक्योर माहौल में की गई है. प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह नहीं चाहते थे कि शूटिंग के दौरान कोई परेशानी हो.”
‘द केरल स्टोरी 2’ की शूटिंग के दौरान नो-फोन पॉलिसी
सूत्रों के मुताबिक, सेट पर कड़ी सुरक्षा थी, सख्त गोपनीयता के नियम लागू थे और फिल्म की जानकारी लीक न हो, इसके लिए नो-फोन पॉलिसी अपनाई गई थी. सूत्र ने बताया,”शूटिंग के दौरान कास्ट और क्रू को अपने फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं थी, ताकि सेट से कुछ भी लीक न हो सके.” सूत्र ने यह भी बताया कि एक एग्जिबिटर के अनुसार, फिल्म की रिलीज डेट 27 फरवरी 2026 तय कर दी गई है.
‘द केरल स्टोरी’ ने जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड
गौरतलब है कि ‘द केरल स्टोरी’ ने विवादों और कई राज्यों में कानूनी लड़ाई और विरोध के बावजूद 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पहचान हासिल की थी. फिल्म ने बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी केटेगरी में दो अवॉर्ड जीते. अवॉर्ड जीतने के बाद एक्सक्लूसिव बातचीत में विपुल ने कहा था, “बहुत कड़ी टक्कर थी. कई बेहतरीन फिल्में थीं. नेशनल अवॉर्ड है, तो हम यह नहीं कह सकते थे कि जीतना हमारा हक है. बस उम्मीद थी कि जूरी हमारे काम को उसी नजरिए से देखे. और मुझे खुशी है कि उन्होंने फिल्म को पहचाना.”
‘द केरल स्टोरी’ ने दूसरे वीकेंड से पहले ही कमा लिए 100 करोड़
यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘द केरल स्टोरी’ ने अदा शर्मा के करियर को नई ऊंचाई दी. फिल्म ने पहले ही दिन 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. दूसरे वीकेंड से पहले ही फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई कर सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ को भी पीछे छोड़ दिया. इस सफलता के साथ अदा शर्मा फीमेल लीड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बन गईं, जिन्होंने आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
About the Author
रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें