जनवरी मासिक राशिफल 2026: नए साल के पहले महीने में बढ़ेगी इन राशियों की मुश्किलें, धनहानि और सेहत खराब के योग

Share to your loved once


Last Updated:

January Monthly Horoscope 2026: 01 जनवरी से नया साल आरंभ हो रहा है. साल 2026 का पहला महीना कुछ राशियों के लिए मध्यम परिणाम लेकर आएगा, जबकि कुछ को धैर्य और संयम रखने की आवश्यकता होगी. इन राशियों को आर्थिक और करियर से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आइए उज्जैन के आचार्य से जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह महीना शुभ नहीं होगा.

Monthly Horoscope January 2026: हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है. हर कोई व्यक्ति यह चाहता है कि उसे आने वाले दिन के बारे में पहले ही पता पड़ जाए. कुछ ही दिनों में नया साल का पहला महीना जनवरी का शुरू होने वाला है. कुछ जातकों के लिए यह महीना समय उन्नति और सफलता लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, कुछ राशियों के लिए यह महीना विशेष रूप से अशुभ व कष्टदायक साबित हो सकता है, क्योंकि इस महीने कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं.

जनवरी माह में ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. जनवरी के महीने में सूर्य, शुक्र, मंगल, सहित बुध ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. जिससे कुछ लोग नई नौकरी के अवसर गवा बैठेंगे, तो कुछ को आर्थिक समस्या आएगी. वहीं, कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं नए साल का पहला महीना यानी मासिक राशिफल किन लोगों के लिए अशुभ रहने वाला है और उन्हें किन उपायों से राहत मिलेगी.

कर्क राशि मासिक राशिफल – इस राशि वाले जातक को जनवरी का महीना विवाद में उलझा सकता है. उन्हें वाहन व स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है. माता-पिता के साथ रिश्तों में बिगाड़ आ सकता है. किसी भी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो कुछ समय के लिए टाल दें. भावुकता में आकर कोई फैसला न लें. रिश्तों में अनबन हो सकती है.

सिंह राशि मासिक राशिफल – नए साल का पहला महीना ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के लिए ग्रह गोचर बहुत ही मध्यम परिणाम लाएगा. न्यायालय में चल रहा कोई विवाद का केस आज पक्ष में ना आने से निराशा बनी रहेगी. संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है. सेहत को लेकर सतर्क रहें, जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. संतान से कोई परेशानी हो सकती है.

मकर राशि मासिक राशिफल – इस राशि वाले जातक को जनवरी महीना थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. क्योंकि कई ग्रह इस महीने राशि परिवर्तन कर रहे हैं. जिससे इस राशि के जातक का बनते बनते काम बिगाड़ेंगे. उन्हें वाहन प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए. संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें. जीवन में प्रतिकूल परिणामों का सामना करना पड़ सकता है. धन संचय में दिक्कतें आ सकती हैं.

जरूर करें यह उपाय
नए साल में अशुभ ग्रहों की शुद्धि के लिए जितना हो सके. धर्म-कर्म के काम करें. इन राशि वालों को चाहिए कि रोजाना अपने ईष्ट मंत्रों का जाप करें और भगवान की प्रति दिन पूजा-पाठ करके ही घर से निकलें. साथ ही गौ की सेवा के साथ उन्हें चारा डालें और गरीबों में अन्य का दान करें. जिससे 2026 साल के पहले महीने जनवरी की शुरुआत उनके लिए अच्छा साबित हो सके.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

homeastro

नए साल के पहले महीने में बढ़ेगी इन राशियों की मुश्किलें, जल्‍द करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP